Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

सूरत-एयरपोर्ट पर जयपुर के जवान ने खुद को मारी गोली: बाथरूम में जाकर सुसाइड किया; एक साल पहले हुई थी शादी – Rajasthan News

घटना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और की जानकारी ली।

गुजरात के सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ जवान किशन सिंह ने खुद को गोली मार ली। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। किशन सिंह के साथी उन्हें हॉस्पिटल ले गए, जहां रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वे राजस्थान में जयपुर रहने वाले थे। बताया

.

किशन सिंह की पोस्टिंग 2022 में सूरत इंंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई थी। वे यहां सिक्योरिटी के इंचार्ज थे। शनिवार दोपहर में वे ड्यूटी पर आए, तब सामान्य लग रहे थे। साथी जवानों ने बताया कि इस दौरान उन्होंने बातचीत भी कि थी तो काफी सामान्य लग रहा था। ऐसा बिल्कुल भी नहीं था कि वे इस तरह का कदम उठा लेंगे।

साथियों से बातचीत के बाद वे अचानक एयरपोर्ट के बाथरूम में गए और वहां खुद की गन से पेट में गोली मार ली। इधर, गोलियाें की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग घबरा गए। साथी सीआईएसएफ जवान बाथरूम की तरफ भागे,लेकिन दरवाजा बंद था।

जवान की मौत की सूचना मिलते ही अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

जवान की मौत की सूचना मिलते ही अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

छत से बाथरूम में कूदे, रास्ते में तोड़ा दम इस दौरान वहां तैनात अन्य जवानों ने बाथरूम का दरवाजा भी खोलने की कोशिश की, लेकिन वह खुला नहीं। इसे तोड़ने का भी प्रयास किया गया, लेकिन असफल रहे। इसके बाद अन्य जवान छत से बाथरूम के कूदे और उन्हें बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि किशन सिंह को पास के ही निजी अस्पताल में ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। इधर, सूचना मिलने पर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। किशन सिंह के सुसाइड के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

सूरत एयरपोर्ट, जहां जवान ने खुद को गोली मारी।

सूरत एयरपोर्ट, जहां जवान ने खुद को गोली मारी।

संबंधित पोस्ट

कई महिलाएं अमेरिकी नागरिकता के लिए मुझसे स्पर्म लेती हैं: स्पर्म डोनर काइल गोर्डी ने कहा- भारतीय महिलाएं भी मेरी ग्राहक, 10 देशों में 101 बच्चों का पिता – Gujarat News

Gujarat Desk

बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस LIVE: पीएम मोदी ने स्थापना दिवस को जोड़ा नवरात्रि से, कहा- मां स्कंदमाता के दोनों हाथों में कमल है, उनका आशीर्वाद बना रहेगा

Karnavati 24 News

धाकड़ : फिल्म फ्लॉप होने पर उनके बचाव में आईं कंगना रनौत, बोलीं- 2022 अभी खत्म नहीं हुआ

Karnavati 24 News

अहमदाबाद में 25 जनवरी को होगा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट: वाहन पार्किंग के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास 13 प्लॉट तय, 1 कार का 500 रुपए चार्ज – Gujarat News

Gujarat Desk

भुज में बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय लड़की की मौत: 500 फीट की गहराई में फंसी हुई थी, राजस्थान से मजदूरी करने गुजरात आया था परिवार – Gujarat News

Gujarat Desk

लेडी-प्रिंसिपल ने ऑस्ट्रेलिया में दी पति की प्रेमिका की सुपारी: नर्स के साथ अफेयर से नाराज थी, CID अधिकारी बताने वाले शख्स ने लिया था जिम्मा – Rajasthan News

Gujarat Desk