Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

भुज में बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय लड़की की मौत: 500 फीट की गहराई में फंसी हुई थी, राजस्थान से मजदूरी करने गुजरात आया था परिवार – Gujarat News

सोमवार सुबह करीब 6 बजे बोरवेल में गिर गई थी 18 वर्षीय इंदिरा।

गुजरात के भुज तालुका के कंढेराई गांव में सोमवार सुबह 540 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय इंदिरा को आखिरकार मंगलवार को बाहर तो निकाल लिया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज

.

रोबोट की मदद से कपड़ों में हुक फंसाकर निकाला गया शव।

रोबोट की मदद से कपड़ों में हुक फंसाकर निकाला गया शव।

500 फीट की गहराई में फंसी थी श्रमिक परिवार की बेटी इंदिरा सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे बोरवेल में गिर गई थी। शुरूआत में वह 30 फीट की गहराई में फंसी थी। इसके चलते उसके बचाव-बचाव की आवाज खेत में काम कर रहे माता-पिता ने सुन ली थी। सूचना मिलते ही फायर समेत टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। हालांकि, डेढ़-दो घंटे बाद बोरवेल से इंदिरा का आवाज आनी बंद हो गई थी। वहीं, रेस्क्यू के दौरान वह 30 फीट से फिसलकर 500 फीट की गहराई में जाकर फंस गई थी।

लड़की की सही स्थिति का जायजा लेने विशेष कैमरे की मदद ली गई थी।

लड़की की सही स्थिति का जायजा लेने विशेष कैमरे की मदद ली गई थी।

खास कैमरे बोरवेल में उतारे तहसील मामलतदार ने बताया कि भुज से 25 किमी दूर गांव में श्रमिक परिवार की इंदिरा सुबह बोरवेल में गिर गई। उसे बचाने को पाइपलाइन से ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा थी। फायर टीम ने खास कैमरे बोरवेल में उतारे थे। कैमरे में लड़की करीब 500 फीट की दूरी पर फंसी दिख रही थी। वहीं, भुज डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि बोरवेल 12 इंच व्यास यानी 1 फुट चौड़ा है।

बोरवेल में गिरकर जान गंवाने वाली 18 वर्षीय इंदिरा।

बोरवेल में गिरकर जान गंवाने वाली 18 वर्षीय इंदिरा।

राजस्थान का रहने वाला है परिवार राजस्थान के प्रतापगढ़ की 22 की इंद्रा मीणा तलाई पाल, ग्राम पंचायत पाल (देवगढ़ थाना क्षेत्र) की मूल न‍िवासी है। उसके माता-पिता खेतिहर मजदूर हैं और हर साल खेतों में मजदूरी करने पर‍िवार गुजरात जाता है। इस बार भी भाई-बहन के साथ इंद्रा गुजरात के कंढेराई गांव आई थी।

संबंधित पोस्ट

बीजेपी का भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की टी-शर्ट पर वार

Karnavati 24 News

ज्ञानवापी मामले में कोर्ट आज दो बजे फैसला सुनाएगी. अदालत की सुरक्षा बढ़ाना

Karnavati 24 News

क्या सोनाक्षी सिन्हा की सगाई? मिस्ट्री मैन के कंधे पर हाथ रखकर किया इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट

अहमदाबाद में पुलिस ने बीच सड़क पर महिला को पीटा: आंख पर चोट लगी, आईडी कार्ड गिरने पर भड़का था अफसर; FIR करने पहुंची तो धमकाया

Gujarat Desk

अहमदाबाद में बांग्लादेशियों को बसाने वाला राजस्थान से अरेस्ट: घर किराए पर देने के अलावा फर्जी डॉक्यूमेंट्स भी तैयार करवाता था लल्ला बिहारी

Gujarat Desk

1 ही दिन 3 केस में दुष्कर्मियों को आजीवन कैद: अमरेली पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पीड़िताओं को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा – Gujarat News

Gujarat Desk