Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

मॉडल की कार में आग लगाने वाले दो आरोपी अरेस्ट: मॉडल का पूर्व प्रेमी निकला मुख्य आरोपी, GPS ट्रैकिंग करने और उत्पीड़न का भी आरोप – Gujarat News

सूरत में एक मॉडल की मर्सिडीज कार में आग लगाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य साजिशकर्ता आरोपी मितेष जैन मॉडल का पूर्व प्रेमी रह चुका है। मितेष के इशारे पर ही उसके दोस्त सचू राय और तनिष जैन ने मर्सिडीज कार में आग लगाई थी। दोनो

.

मॉडल ने मितेष पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था

मॉडल की कार में आग लगवाने वाला मुख्य आरोपी मितेष जैन।

मॉडल की कार में आग लगवाने वाला मुख्य आरोपी मितेष जैन।

पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में मॉडल ने कहा है कि व्यापारी मितेष जैन ने उसे पहले प्रेमजाल में फंसाया था। जबकि वह पहले से शादीशुदा था और यह बात उसने छिपा रखी थी। शादी की सच्चाई सामने आने के बाद मॉडल ने उससे दूरी बना ली थी। इसी बात से नाराज मितेष ने फर्जी आईडी बनाकर निजी फोटो अपलोड करने और उसकी तीनों गाड़ियों में चोरी-छिपे जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस भी लगवा दिया था। मॉडल ने यह भी आरोप लगाया है कि मितेष उसे एसिड अटैक की धमकी भी दे चुका है।

एक के बाद एक तीन कारों में लगाई थी आग

मितेष के इशारे पर ही उसके दोस्त सचू राय और तनिष जैन ने मर्सिडीज कार में आग लगाई थी।

मितेष के इशारे पर ही उसके दोस्त सचू राय और तनिष जैन ने मर्सिडीज कार में आग लगाई थी।

गेल कॉलोनी में मॉडल के घर की पार्किंग में खड़ी लग्जरी मर्सिडीज को आग लगा दिया गया था। इस घटना से एक हफ्ते पहले मॉडल के जीजा की गाड़ी को भी स्कूटी सवार लोगों ने जला दिया था। इससे पहले पांडेसरा में उनके जीजा की क्रेटा कार जलाई गई थी। मॉडल ने दोनों घटनाओं में एक ही व्यक्ति या गैंग के शामिल होने की आशंका जताई थी।

मॉडल ने यह भी बताया कि पहले भी मितेष ने उनकी एक कार पर उत्तर प्रदेश में पथराव करवाया था। उसने यह भी बताया कि साल 2024 में वह अपने दोस्तों के साथ कहीं बैठी थीं, तभी मितेष वहां आ गया और बंदूक दिखाकर उन लोगों को धमकाया। इस दौरान बचाव में फायरिंग की घटना भी हुई थी। फिलहाल पुलिस मॉडल द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच कर रही हैं।

संबंधित पोस्ट

बॉलीवुड गायक केके की मौत: सिर में चोट की सूचना, असामान्य मौत का मामला दर्ज; संगीत कार्यक्रम के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी

Karnavati 24 News

निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए अडानी ग्रुप की नई तैयारी, सिंगापुर में रोड शो

Admin

यूपी में महंगी हो सकती है बिजली: इस मुद्दे पर 21 जून से सुनवाई करेगा रेगुलेटर, बिजली कंपनियों को चाहिए साढ़े आठ रुपए यूनिट

Karnavati 24 News

पाकिस्तान का नाबालिग प्रेमी जोड़ा सीमा पार कर गुजरात पहुंचा: इस्लामकोट से 4 दिन पहले भागे थे, कच्छ बॉर्डर के रतनपार में गांववालों ने पकड़ा

Gujarat Desk

अमेरिका से लौटी एक महिला ने सुनाई दास्तां: डिटेंशन सेंटर में हमें सोने नहीं देते थे, मुझे और बच्चों को पति से अलग कर दिया गया था – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात में 38 प्रतिशत बारिश से 50 प्रतिशत बांध भरे: एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव, तीन दिनों तक कई जिलों में रेड और ओरेंज अलर्ट – Gujarat News

Gujarat Desk