Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

अहमदाबाद में नशे में धुत पुलिसकर्मी ने 3 को कुचला: बकरा मंडी में घुसाई तेज रफ्तार कार, पांच गाड़ियों को भी मारी टक्कर – Gujarat News

गुजरात के अहमदाबाद में एक पुलिसकर्मी ने शनिवार रात पांच लोगों को टक्कर मार दी। बकरामंडी के पास नशे में धुत पुलिसकर्मी ने पांच से अधिक वाहनों को भी चपेट में ले लिया। हादसे के शिकार घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर

.

हादसा शहर के राणीप इलाके में बकरा मंडी में शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चला रहे पुलिसकर्मी ने पहले एक के बाद एक पांच वाहनों को चपेट में लिया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। वहीं, इनमें से एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद कार दीवार से टकराकर रुक गई। कार चला रहा पुलिस वाला नशे की हालत में था।

हादसे के बाद मौके से भाग निकला आरोपी कार चला रहे पुलिसकर्मी की पहचान युवरात सिंह जोरावर के रूप में हुई है। जोरावार एलिसब्रिज पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। हादसे के बाद मौका पाते ही जोरावर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी के पिता मधुपुरा पुलिस स्टेशन में काम करते हैं।

वडोदरा में भी एक PSI ने 3 वाहनों को मारी थी टक्कर कुछ दिन पहले अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर वडोदरा में छानी ब्रिज के पास भी ऐसा ही हादसा हुआ था। यहां एक नशे में धुत पीएसआई ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी थी। इसके बाद नर्मदा जिले के एसपी ने पीएसआई योगेंद्रसिंह हरिसिंह पढियार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। पीएसआई के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

संबंधित पोस्ट

क्या सुशांत की मौत बन गयी थी अंकिता लोखंडे और पति विक्की के रिश्ते में तनाव की वजह?

Karnavati 24 News

किसी की जिंदगी बचाकर एक बार फिर इंसानियत की मिसाल बने सोनू सूद

Karnavati 24 News

24 घंटे में 3 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना: दक्षिण गुजरात-सौराष्ट्र तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट – Gujarat News

Gujarat Desk

મંદિરની મિલકતને લઈને સાધુઓ વચ્ચે વિવાદ: ધનેશ્વર આશ્રમ પર પથ્થરમારો કરવાનો આરોપ, સાધ્વીએ પોલીસની હાજરીમાં મહારાજને માર્યો – ગુજરાત સમાચાર

Gujarat Desk

कान्स में ब्लैक गाउन में रूसी बमबारी का विरोध: यूक्रेन पर हमले के खिलाफ फेंके गए स्मोक ग्रेनेड, टॉपलेस महिला ने मचाया हंगामा

Karnavati 24 News

साइबर फ्रॉड में 1.50 लाख पन्नों की चार्जशीट पेश: सूरत में वाहन चेकिंग के दौरान हुआ था पूरे 1550 करोड़ के फ्रॉड का पर्दाफाश – Gujarat News

Gujarat Desk