Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

गुजरात में 38 प्रतिशत बारिश से 50 प्रतिशत बांध भरे: एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव, तीन दिनों तक कई जिलों में रेड और ओरेंज अलर्ट – Gujarat News

गुजरात में जून माह में ही मौसम की 38 फीसदी से भी अधिक बारिश हो गई है।

गुजरात में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। एक साथ तीन सिस्टम सक्रिय होने से आज से तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लि कच्छ, अमरेली, राजकोट, बोटाद, सुरेंद्र

.

गुजरात में जून माह में ही मौसम की 38 फीसदी से भी अधिक बारिश हो गई है। राज्य की 251 तहसीलों में से 33 तहसील ऐसी हैं, जिनमें 20 इंच से ज्यादा पानी बरस गया है। इससे राज्य के 50 प्रतिशत बांध भर चुके हैं। राज्य की 101 तहसीलों में 10 इंच से अधिक और 20 इंच से कम बरसात हुई है। 82 तहसीलों में पांच इंच से अधिक व 10 इंच से कम बारिश हुई है।

फोटो डांग में गिरी नदी की है। गिरीमल झरने का यू-टर्न पॉइंट पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

फोटो डांग में गिरी नदी की है। गिरीमल झरने का यू-टर्न पॉइंट पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

कल इन जिलों में बारिश का अनुमान राज्य में कल यानी 5 जुलाई को साबरकांठा और अरावली जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि बनासकांठा, मेहसाणा, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, अमरेली, भावनगर, सूरत, तापी, नवसारी, डांग, वलसाड, दमन और दादरा और नगर हवेली में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बनासकांठा के थराद में खेत झील में तब्दील हो गए हैं।

बनासकांठा के थराद में खेत झील में तब्दील हो गए हैं।

दक्षिण गुजरात में सबसे अधिक बरसात प्रदेश के दक्षिण गुजरात रीजन में अब तक 552 (लगभग 22 इंच) औसतन बारिश हो चुकी है। यह मौसम की कुल बारिश के मुकाबले 37.12 फीसदी है। जबकि पूर्व मध्य गुजरात में 291 मिलीमीटर (12 इंच के करीब) हुई जो 36 फीसदी है। सौराष्ट्र में साढ़े 10 इंच (262 मिलीमीटर) बरसात हुई है जो 35 फीसदी से ज्यादा है। इसके अलावा कच्छ में 150 मिलीमीटर (छह इंच) बारिश हुई यह कुल बारिश का 33 फीसदी के करीब है तो उत्तर गुजरात में अभी तक 25 फीसदी ही बारिश हुई है।

राजकोट के रिंग रोड में पानी भरने से जाम का हालत बन गए।

राजकोट के रिंग रोड में पानी भरने से जाम का हालत बन गए।

तालुका सेवा सदन जूनागढ़ के पेटलाद-सोमनाथ रूट पर बस सड़क पर बने गड्ढे में धंस गई।

तालुका सेवा सदन जूनागढ़ के पेटलाद-सोमनाथ रूट पर बस सड़क पर बने गड्ढे में धंस गई।

फोटो बोटाद के रानपुर के अनियाली कस्बाती गांव की है।

फोटो बोटाद के रानपुर के अनियाली कस्बाती गांव की है।

संबंधित पोस्ट

गुजरात में सीरियाई नागरिक गिरफ्तार, शरीर पर गोलियों के निशान: 3 साथियों की तलाश; गाजा पीड़ितों के नाम पर फंड जुटाकर लग्जरी लाइफस्टाइल जीते थे

Gujarat Desk

बठिंडा में 80 हजार लीटर एथेनॉल जब्त: गुजरात नंबर प्लेट की 2 गाड़ियां पकड़ी, 8 गिरफ्तार; 3.5 लाख शराब की बोतलें बन सकती थीं – Chandigarh News

Gujarat Desk

अहमदाबाद में प्लेन डॉक्टर हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया: लंच के समय अतुल्य हॉस्टल में 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे, अब तक 6 शव मिले

Gujarat Desk

प्रतीक गांधीने फिल्म वलम जाने का ट्रेलर शेर करते हुए यह लिखा

Admin

कोरोना से ठीक हुए लोगों में फेफड़े खराब होने का खतरा: प्रयागराज मेडिकल कॉलेज आने वाले 50 फीसदी मरीजों को सांस फूलने और सूखी खांसी की शिकायत

Karnavati 24 News

गोधरा-ट्रेन अग्निकांड में 13 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगने से 59 लोग मारे गए थे – Gujarat News

Gujarat Desk