Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

अहमदाबाद में प्लेन डॉक्टर हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया: लंच के समय अतुल्य हॉस्टल में 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे, अब तक 6 शव मिले

अहमदाबाद14 मिनट पहले

कॉपी लिंक

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया था। जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर रहते थे। घटना के दौरान हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। वे सभी लंच कर रहे थे। धमाके का असर इतना था कि अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में बिखर गए।

भास्कर रिपोर्टर मौके पर पहुंचा तो पता चला है कि यहां से छह शव निकाले जा चुके हैं। विमान में आग लगने से उठे धुएं से हॉस्टल की बिल्डिंग पूरी तरह काली पड़ गई है। हर तरफ सिर्फ मलबा पड़ा था। हॉस्टल खंडहर जैसा हो गया है।

देखें हॉस्टल की 20 फोटोज…

अहमदाबाद प्लेन क्रैश साइट पर CISF रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। CISF ने X पर यह तस्वीर पोस्ट की है।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश साइट पर CISF रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। CISF ने X पर यह तस्वीर पोस्ट की है।

प्लेन हॉस्टल बिल्डिंग से टकराया, प्लेन का एक हिस्सा वहां अटक गया।

प्लेन हॉस्टल बिल्डिंग से टकराया, प्लेन का एक हिस्सा वहां अटक गया।

क्रैश के बाद प्लेन के व्हील हॉस्टल बिल्डिंग पर गिरे।

क्रैश के बाद प्लेन के व्हील हॉस्टल बिल्डिंग पर गिरे।

हॉस्टल मैस की वो दीवार जिससे प्लेन टकराया। इसमें प्लेन का बड़ा हिस्सा नजर आ रहा है।

हॉस्टल मैस की वो दीवार जिससे प्लेन टकराया। इसमें प्लेन का बड़ा हिस्सा नजर आ रहा है।

हॉस्टल की मैस की तस्वीर। जब प्लेन बिल्डिंग से टकराया तब वहां लंच चल रहा था।

हॉस्टल की मैस की तस्वीर। जब प्लेन बिल्डिंग से टकराया तब वहां लंच चल रहा था।

मैस की कैंटिन जहां प्लेन टकराने के सामान बिखर गया। बाहर की तरफ आग लग गई थी।

मैस की कैंटिन जहां प्लेन टकराने के सामान बिखर गया। बाहर की तरफ आग लग गई थी।

हादसे के बाद रेस्क्यू में जुटीं बचाव टीमें।

हादसे के बाद रेस्क्यू में जुटीं बचाव टीमें।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के हॉस्टल की वो 4 बिल्डिंग जो प्लेन क्रैश की जद में आईं।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के हॉस्टल की वो 4 बिल्डिंग जो प्लेन क्रैश की जद में आईं।

प्लेन क्रैश के बाद बिल्डिंग में लगी आग के बाद अफरा-तफरी मच गई।

प्लेन क्रैश के बाद बिल्डिंग में लगी आग के बाद अफरा-तफरी मच गई।

हॉस्टल बिल्डिंग के बाहर मलवा हटाती निगम की टीमें।

हॉस्टल बिल्डिंग के बाहर मलवा हटाती निगम की टीमें।

इस फोटो में प्लेन का अगला हिस्सा दिख रहा है, जो बिल्डिंग से टकराने के बाद आगे की तरफ निकल गया।

इस फोटो में प्लेन का अगला हिस्सा दिख रहा है, जो बिल्डिंग से टकराने के बाद आगे की तरफ निकल गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने हटाया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने हटाया।

सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग के पास खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लग गई।

सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग के पास खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लग गई।

जिस बिल्डिंग से फ्लाइट टकराई, वहां सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। कई डॉक्टर्स भी हादसे में घायल हैं।

जिस बिल्डिंग से फ्लाइट टकराई, वहां सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। कई डॉक्टर्स भी हादसे में घायल हैं।

घटनास्थल पर विमान का मलबा पड़ा है। इसमें से कई लोगों के शव निकाले गए हैं।

घटनास्थल पर विमान का मलबा पड़ा है। इसमें से कई लोगों के शव निकाले गए हैं।

सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग में रेस्क्यू जारी है। इसी से प्लेन टकराया था।

सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग में रेस्क्यू जारी है। इसी से प्लेन टकराया था।

सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग जलकर खाक हो गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग जलकर खाक हो गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

घटनास्थल पर एअर इंडिया की फ्लाइट का एक पहिया मिला है। पूरी फ्लाइट का सिर्फ मलबा बचा है।

घटनास्थल पर एअर इंडिया की फ्लाइट का एक पहिया मिला है। पूरी फ्लाइट का सिर्फ मलबा बचा है।

CISF ने बताया कि एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 क्रैश होने के बाद राहत-बचाव काम जारी है।

CISF ने बताया कि एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 क्रैश होने के बाद राहत-बचाव काम जारी है।

फोटो में सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग दिख रही है। इसी से टकराकर प्लेन क्रैश हुआ था।

फोटो में सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग दिख रही है। इसी से टकराकर प्लेन क्रैश हुआ था।

……………………….

अहमदाबाद विमान हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें….

एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान अहमदाबाद में क्रैश: 100 शव निकालने की खबर, पूर्व CM रूपाणी समेत 242 लोग सवार थे

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। यात्रियों में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव निकाले जाने की खबर है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

कॉफी विद करण सीजन 7 के प्रोमो में कई दिग्गज सितारों की दिखी झलक

Karnavati 24 News

NEET-2025: अभिभावकों को फंसा रहे बिचौलिए: गुजरात के 8 छात्रों पर शक; 75 लाख से 1 करोड़ में 650+ मार्क्स दिलाने का दावा

Gujarat Desk

दशकों पुराने सीमा विवाद को सुलझाने के लिए असम, अरुणाचल प्रदेश सहमत

Karnavati 24 News

1 ही दिन 3 केस में दुष्कर्मियों को आजीवन कैद: अमरेली पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पीड़िताओं को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा – Gujarat News

Gujarat Desk

આ સરકારી યોજના બેંક FD કરતા છે વધુ ફાયદાકારક, વધુ રિટર્નની સાથે મળે છે ટેક્સ કપાતનો બેનિફિટ

Admin

रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: मकारिव में रूसी सैनिकों ने 132 लोगों को गोली मारी, चेर्निहाइव के मेयर ने कहा- रूसी हमले में 700 मारे गए

Karnavati 24 News