Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

देहरादून : मार्च में गैरसैंण में बजट सत्र कराने की तैयारियां शुरू करी गयी

उत्तराखंड सरकार के साथ साथ विधानसभा सचिवालय ने भी राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से बजट सत्र गैरसैंण में कराने की घोषणा करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि गैरसैंण में बजट सत्र कराने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है की प्रदेश की धामी सरकार द्वारा मार्च में आम बजट 2023-24 पेश करने के लिए सत्र आहूत किया जाएगा। हालांकि बजट सत्र कब और कहां होगा, इसका फैसला उत्तराखंड सरकार को करना है, लेकिन वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र कराने का एलान किया है। इससे पहले भी वित्त मंत्री द्वारा देहरादून में आयोजित शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में बजट सत्र गैरसैंण में कराने का आश्वासन दिया गया था। अब विधानसभा सचिवालय ने भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

दूसरी तरफ उत्तराखंड सरकार की तरफ से बजट तैयार करने के लिए आम  जन मानस से सुझाव मांगें गए हैं। इसी माह बजट को लेकर वरिष्ठ नागरिकों, कारोबारियों, उद्यमियों समेत अन्य हितधारकों के साथ सरकार द्वारा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  जो भी सुझाव सरकार को राज्य के विकास के लिए बेहतर लगेंगे सरकार उन सुझावों को आगामी बजट में शामिल करेगी।  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का बजट सत्र के विषय में कहना है की ‘शीतकालीन सत्र के दौरान वित्त मंत्री सदन में गैरसैंण में बजट सत्र कराने की घोषणा कर चुके हैं। गैरसैंण में बजट सत्र कराने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। इसकी तैयारियां चल रही हैं।’

संबंधित पोस्ट

UP Election 2022: चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम इतने दिन वाराणसी में ही प्रवास करेंगे पीएम मोदी

Karnavati 24 News

कर्नाटक चुनाव 2023: एचडी कुमारस्वामी बनेंगे ‘राजा’; चुनाव बाद जद (एस) के साथ गठबंधन की कोशिश में कांग्रेस, भाजपा

Karnavati 24 News

वडोदरा में केजरीवाल के कार्यक्रम स्थल पर नगर निगम की कार्रवाई पर गोपाल इटालिया का बयान

Admin

મોદી સરનેમ કેસ: ‘રાહુલ ગાંધીએ 2013માં આ બિલ ન ફાડ્યું હોત તો બચી જતે લોકસભાનું સભ્યપદ’

Karnavati 24 News

कांग्रेस ने 100 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए:ढाई साल से खाली चल रहे ब्लॉकों में अध्यक्ष लगाए, जल्द खाली पद भरे जाएंगे

Admin

महंगाई बढ़ेगी, जनता की रक्षा के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए : राहुल

Karnavati 24 News