Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

महंगाई बढ़ेगी, जनता की रक्षा के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए : राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आगाह किया कि महंगाई अभी और बढ़ेगी,साथ ही उन्होंने सरकार से देश की जनता की रक्षा के लिए अब कदम उठाने का अनुरोध किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार को किया आगाहकच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर से अधिककोविड ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को बाधित किया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आगाह किया कि महंगाई अभी और बढ़ेगी,साथ ही उन्होंने सरकार से देश की जनता की रक्षा के लिए अब कदम उठाने का अनुरोध किया। गांधी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले ही कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि ने गरीबों और मध्यम वर्ग को कुचल दिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘यह (महंगाई) और बढ़ेगी क्योंकि कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर से अधिक है, खाद्य कीमतों में 22 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। कोविड ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को बाधित किया है।

’’ पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि ‘‘भारत सरकार को अब कार्रवाई करनी चाहिए और लोगों की रक्षा करनी चाहिए।’’ सरकार ने सोमवार को जो आंकड़ा जारी किया है उसके मुताबिक कच्चे तेल और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होने से खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में आठ महीने के उच्चतम स्तर 6.07 प्रतिशत पर पहुंच गई।

इस दौरान थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति बढ़कर 13.11 प्रतिशत हो गई। यूक्रेन पर 24 फरवरी को रूसी आक्रमण के बाद कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में वृद्धि ने थोक मूल्य सूचकांक पर विपरीत असर डाला है।

संबंधित पोस्ट

मध्यप्रदेश में खराब सड़क पर नितिन गडकरी ने माफी मांगी।

Admin

उत्तराखंड : आउटसोर्स से रखे जाएंगे सीआरपी और बीआरपी, कैबिनेट की बैठक में आएगा प्रस्ताव

Admin

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह राज युवा पुरस्कार के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार

Admin

महाराष्ट्र – नये CM एकनाथ शिंदे पर शिवसेना हुई हमलावर

વડાપ્રધાનના પરીક્ષા પે ચર્ચા કાર્યક્રમમાં ગુજરાત તરફથી બે વિદ્યાર્થી અને એક એસ્કોર્ટ ટીચરની પસંદગી કરાઈ

Admin

देहरादून : उत्तराखंड रोजगार मेले पर पीएम मोदी ने युवाओ को पहाड़ पर ही रोजगार के अवसर दिलाने का किया वादा

Admin