Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

देहरादून : उत्तराखंड रोजगार मेले पर पीएम मोदी ने युवाओ को पहाड़ पर ही रोजगार के अवसर दिलाने का किया वादा

उत्तराखंड रोजगार मेले के अवसर पर प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि आज जैसे जैसे उत्तराखंड के दूर सुदूर के इलाके रोड, रेल और इंटरनेट से जुड़ रहे हैं, वैसे वैसे पर्यटन का भी विस्तार हो रहा है। नए पर्यटन स्थल पर्यटन के मानचित्र पर आ रहे हैं। इससे उत्तराखंड के युवाओं को वहीं पर रोजगार मिल रहे हैं जिसके लिए वो पहले बड़े शहरों का रुख करते थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतना निवेश हो रहा है, कि दूर-सुदूर तक आना-जाना तो आसान हो ही रहा है, रोजगार के भी नए अवसर पैदा हो रहे हैं। बीते कुछ महीनों में केंद्र सरकार ने देश के लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए हैं। हमें उस पुरानी धारणा को बदलना है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती इसलिए केंद्र सरकार का निरंतर यह प्रयास रहा है कि पहाड़ में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर बनाए जाएं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखंड के रोजगार मेले में पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में इस संकल्प को जमीन पर उतारने का दायित्व आप जैसे मेरे युवा साथियों के कंधों पर है। केंद्र सरकार हो या उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी की  सरकार हो हमारा यह निरंतर प्रयास है कि हर युवा को उसकी रुचि, योग्यता के अनुसार नए अवसर मिलें। सभी को आगे बढ़ने का उचित माध्यम मिले। अपने सेवा भाव से आपको राज्य और राष्ट्र में विकास और विश्वास के प्रयासों में अपना भरपूर योगदान देना है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से भारत के युवाओं को नई सदी के लिए तैयार करने का संकल्प आज देश ने लिया है।

संबंधित पोस्ट

दिल्ली नगर निगम के सदन में हुआ मेयर चुनाव के दिन के बाद का हंगामा नहीं थम रहा

Admin

पंजाब में हैल्थ केयर सेंटरो को किया जायेगा डाउन ग्रेड

Admin

સરકારી નોકરીમાટે અનેકદલાલો PK અને RK દ્વારા ચાલતુ નેટવર્ક યુવરજસિંહના ઘટસ્ફોટ બાદ તળાજાના શિક્ષણમા ખળભળાટ

Admin

लखनऊ : भाजपा आज पार्टी के स्थापना दिवस से मनाएगी ‘सामाजिक न्याय सप्ताह’

Admin

भारत जोड़ो यात्रा: उत्तर प्रदेश कांग्रेस आज से शुरू करेगी राज्य स्तरीय यात्रा

Admin

બોર્ડર વિલેજના ગામોની વસ્તીને નાસિક મહારાષ્ટ્ર તરફ જવા- આવવા માટે આશરે 20 કિમીનો ઘટાડો થયો.

Admin