Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

उत्तराखंड : आउटसोर्स से रखे जाएंगे सीआरपी और बीआरपी, कैबिनेट की बैठक में आएगा प्रस्ताव

राज्य सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के अंतर्गत सीआरपी, बीआरपी की नियुक्ति आउटसोर्स के जरिये ही करी जाएगी । आने वाले 10 फरवरी की कैबिनेट मीटिंग में प्रदेश 950 रिक्त पदों के लिए होने वाली नियुक्तियों के लिए प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है की प्रदेश में सीआरपी और बीआरपी के पदों पर नियुक्तियों को लेकर पिछले काफी समय से उहा पोह की स्थिति बनी है। पहले पहल शिक्षा विभाग की तरफ से कार्मिक विभाग को इसका प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन कार्मिक विभाग की ओर से कहा गया की सेवारत शिक्षकों से ही इनका काम लिया जाए। लेकिंग शिक्षा विभाग सेवारत शिक्षकों की इन पदों पर तैनाती करने के के पक्ष में नहीं था।इस विषय पर शिक्षा विभाग का कहना था यदि सेवारत शिक्षकों से इस काम को लिया गया तो इसके चलते संबंधित स्कूल के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर इसका असर पड़ेगा।

शिक्षा विभाग का कहना था की विभाग में पहले ही शिक्षकों की कमी है। इस प्रक्रिया के चलते विभाग में  950 शिक्षक और कम हो जाएंगे। वहीँ इस प्रकरण में अब राज्य सरकार की तरफ से इस बात को साफ़ कर दिया गया है कि सीआरपी और बीआरपी आउटसोर्स से ही रखे जाएंगे। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का इस विषय पर कहना है की सीआरपी और बीआरपी की आउटसोर्स से नियुक्ति के लिए आने वाली 10 फरवरी की कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

મેંદરડાની માર્કેટિંગ યાર્ડ ખાતે બુથ સશક્તિકરણ અભિયાન અંતર્ગત એક વર્ગ યોજાશે

Admin

ममता ने मोदी से कहा , केंद्रीय प्रतिनियुक्ति नियमों में बदलाव से राज्यों का प्रशासन होगा प्रभावित

Karnavati 24 News

कांग्रेस ने 100 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए:ढाई साल से खाली चल रहे ब्लॉकों में अध्यक्ष लगाए, जल्द खाली पद भरे जाएंगे

Admin

अकाली दल ने वरिष्ठ नेता बीबी जगीर कौर को पार्टी से निलंबित किया

Admin

सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवन राम से की, भड़क गए नरोत्तम मिश्रा

Admin

રાહુલ ગાંધીનો કેન્દ્ર પર વધુ એક પ્રહાર, કહ્યું- ઈલારા પર કોણ નિયંત્રણ કરે છે?

Karnavati 24 News