Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

कांग्रेस ने 100 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए:ढाई साल से खाली चल रहे ब्लॉकों में अध्यक्ष लगाए, जल्द खाली पद भरे जाएंगे

कांग्रेस ने ढाई साल से खाली चल रहे संगठन के पदों पर अब नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। शुरुआत ब्लॉक अध्यक्षों से की गई है। कांग्रेस ने 100 ब्लॉक अध्यक्षों के पदों पर नियुक्तियां कर दी हैं। ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों में सभी खेमों को साधने का प्रयास किया गया है। बांसवाड़ा जिले के चार ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद इसी सप्ताह जिलाध्यक्षों और बचे हुए 300 ब्लॉक के अध्यक्षों की नियुक्ति होनी है। कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पिछले सप्ताह दो दिन में नियुक्तियां करने का दावा किया था।अभी 25 फीसदी ब्लॉक ही भरे, 75 फीसदी खाली
कांग्रेस में 400 ब्लॉक हैं। अभी 25 फीसदी ब्लॉकों में ही नियुक्ति हुई है, 75 फीसदी खाली हैं। सचिन पायलट गुट की बगावत के समय 15 जुलाई 2020 में कांग्रेस के सभी जिला, ब्लॉक सहित सभी कार्यकारिणी भंग कर दी थी। उस वक्त से कांग्रेस में ब्लॉक खाली पड़े थे।

संबंधित पोस्ट

राजस्थान में अरविंद केजरीवाल ने की रैली, AAP नेता ने किया कांग्रेस, BJP पर हमला, कहा – दोनों ने राज्य को लूटा

Karnavati 24 News

फर्जी समाजवादी किसानों को मिलने वाले लाभ रोक देंगे, उन्हें वोट न दे: मोदी

Karnavati 24 News

लखनऊ : निकाय चुनाव में सपा किसके साथ करेगी गठबंधन, अखिलेश ने दिया इशारा

Admin

महात्मा गाँधी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक है : अखिलेश यादव

लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने विनय शंकर सहित पांच और नेताओ को दी राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी

Admin

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट पर दी प्रतिक्रिया, कहा- ये बजट ऐसा है…

Admin