Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

540 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय लड़की: गुजरात के भुज की घटना, 6 घंटे से रेस्क्यू जारी; पुलिस-एनडीआरएफ की टीम मौके पर – Gujarat News

रेस्क्यू टीम ने बताया कि लड़की करीब 30 फीट की गहराई में फंसी है।

गुजरात के भुज तालुका के कांधेराई गांव में सोमवार सुबह 18 वर्षीय लड़की बोरवेल में गिर गई। लड़की करीब 30 फीट की गहराई में फंसी है, जबकि बोरवेल की गहराई 540 फीट बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुर

.

जेसीबी मशीन की मदद से बोरवेल के आसपास खुदाई की जा रही है। वहीं भुज से एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार अभी तक 10 फीट से ज्यादा खुदाई की जा चुकी है। पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है।

मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम।

मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम।

शुरुआत के दो घंटे तक आई आवाज रेस्क्यू टीम से मिली जानकारी के मुताबिक, श्रमिक परिवार की यह बच्ची सुबह माता-पिता के साथ खेत पर गई थी। माता-पिता काम में व्यस्त थे। इसी दौरान लड़की खेत में टहलते हुए बोरवेल में जा गिरी। उसकी आवाज सुनकर माता-पिता को उसके बोरवेल में गिरे होने की जानकारी मिली।

इसके बाद गांव के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने बताया कि शुरुआत के एक-दो घंटे तक बीच-बीच में लड़की की आवाज आ रही थी, लेकिन अब आवाज नहीं आ रही है।

भुज से फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें भी रेस्क्यू में जुटी हुई हैं।

भुज से फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें भी रेस्क्यू में जुटी हुई हैं।

बोरवेल में उतारा जा रहा है कैमरा भुज के एसडीएम और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। फायर ब्रिगेड की टीम ने बताया कि बच्ची पाइप में दिखाई नहीं दे रही है। इससे अंदाजा है कि वह करीब 30 फीट गहराई में फंसी है। बच्ची की हालत जानने एक खास कैमरा भी उतारा जा रहा है। मेडिकल टीम पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचा रही है।

नीचे देखें, घटनास्थल की अन्य तस्वीरें…

संबंधित पोस्ट

गुजरात में अप्रैल की शुरुआत में बेमौसम बारिश: 17 जिलों में बारिश और सौराष्ट्र में लू का संकट, आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात के पेढवाड़ा गांव में घुसा 8 शेरों का झुंड: रातभर गांव की गलियों में टहले, गाय का शिकार किया; लोगों ने छतों से वीडियो बनाए

Gujarat Desk

बरसों से चुप बैठा जर्मनी अचानक F-35 लड़ाकू विमान क्यों खरीद रहा, रूस से टेंशन का असर तो नहीं?

Karnavati 24 News

पूर्व केंद्रीय-मंत्री गिरिजा व्यास का ICU में चल रहा इलाज: भाई बोले- हमारी तो मां-बाप, सब कुछ दीदी हैं; कांग्रेस हाईकमान ने फोन पर जाने हालचाल – Udaipur News

Gujarat Desk

ભાવનગરમાં આત્મા પ્રોજેક્ટની તાલીમ તા. ૧૨ મે ના રોજ યોજાશે .

Karnavati 24 News

अक्षय कुमार ने अपने रिश्ते पर की बात, बोले- हम एक-दूसरे की जिंदगी में दखल नहीं देते

Karnavati 24 News