Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

गुजरात के पेढवाड़ा गांव में घुसा 8 शेरों का झुंड: रातभर गांव की गलियों में टहले, गाय का शिकार किया; लोगों ने छतों से वीडियो बनाए

गिर सोमनाथ36 मिनट पहले

कॉपी लिंकगिर-सोमनाथ जिले के पेढवाड़ा गांव में दाखिल होता हुआ शेरों का झुंड। - Dainik Bhaskar

गिर-सोमनाथ जिले के पेढवाड़ा गांव में दाखिल होता हुआ शेरों का झुंड।

गुजरात में गिर-सोमनाथ जिले के गांवों में एक बार फिर शेरों की आमद ने दहशत फैला दी है। कोडिनार तालुका के पेढवाड़ा गांव में सोमवार की रात एक साथ 8 शेरों का झुंड घुस आया। सबसे पहले इनमें से एक शेरनी ने सड़क पर बैठे मवेशियों पर हमला किया।

शेरों ने कुछ घरों में भी घुसने की कोशिश की, जिससे लोग दहशत में आ गए। काफी देर तक गांव की सड़कों पर घूमने के बाद झुंड ने एक गाय का शिकार किया। इतना ही नहीं, शिकार खाने के बाद भी शेरों का झुंड गांव में ही डटा रहा। रात भर गांव में रुकने के बाद तड़के सुबह झुंड जंगल की ओर रवाना हो गया।

शेरों की गांव में घुसपैठ की तीन तस्वीरें…

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए शेर शेरों की चहल-पहल के कुछ नजारे गांव के घरों में लगे सीसीटीवी में कैद हुए तो कुछ लोगों ने घरों की छतों से इनके वीडियो बनाए। अब ये वीडियो वायरल हो रहे हैं। सूचना मिलते ही वन-विभाग की टीम गांव पहुंची। वन-विभाग ने गांवों में गश्त बढ़ा दी है। दो दिन पहले पांच शेरों के झुंड ने कोडिनार तालुका के सिंधज गांव में भी एक गाय का शिकार किया था।

करीब दो-महीने पहले विसावदर में एक साथ दिखा 12 शेरों का परिवार नजर आया था।

करीब दो-महीने पहले विसावदर में एक साथ दिखा 12 शेरों का परिवार नजर आया था।

891 शेर हो चुके हैं गिर फॉरेस्ट में हाल ही में हुई शेरों की गणना में शेरों और शेरनियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। विधानसभा में CM भूपेंद्र पटेल ने शेरों की गिनती के बाद नए आंकड़े जारी किए थे। साल 2020 में 674 शेर थे, जो अब बढ़कर 891 हो गए हैं। इनमें 196 शेर, 330 शेरनियां और 225 शावक शामिल हैं।

इस साल 10 से 13 मई 2025 के बीच अत्याधुनिक तकनीक से शेरों की गिनती की गई, जिसके आधार पर यह आंकड़ा जारी किया गया है। गुजरात के 11 जिलों की 58 तहसीलों में शेरों की उपस्थिति दर्ज की गई है। जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, द्वारका, पोरबंदर और राजकोट जिलों में शेर पाए गए हैं।

———————————

शेरों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

गिर फॉरेस्ट में एक साथ दिखा 12 शेरों का परिवार: 9 शावकों के साथ थी तीन शेरनियां

एशियाटिक लॉयंस के लिए फेमस गुजरात के गिर फॉरेस्ट से एक रोचक नजारा सामने आया है। सासण से विसावदर जाने वाले जंगल के रास्ते पर 12 शेरों का झुंड टहलता नजर आया। इस झुंड में 9 शावकों के साथ तीन शेरनियां थीं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

स्टारलिंक मिशन के साथ, एलोन मस्क के स्पेसएक्स ने रॉकेट लॉन्च के रिकॉर्ड को तोड़ दिया

Karnavati 24 News

गुजरात एटीएस की पूछताछ में रो पड़े आतंकी: हैदराबाद के आतंकी डॉ. अहमद के घर से 6 लीटर जहरीला लिक्विड मिला, जांच जारी – Gujarat News

Gujarat Desk

Bipasha in Kapil Show : कपिल शर्मा के शो में वैलेंटाइन डे स्पेशल के गेस्ट होंगे बिपाशा-करण, देंगे रिलेशनशिप गोल्स पर टिप्स

Karnavati 24 News

2 महीने पहले बीजेपी में शामिल, अब योगी कैबिनेट में IPS आसिम अरुण के ISIS आतंकी सैफुल्लाह के एनकाउंटर में राज्य मंत्री बनने की कहानी

Karnavati 24 News

देखें: भारतीय लड़के के रूप में देशभक्ति गीत गाया, पीएम मोदी ने उनके साथ थिरकाया

ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर रही ‘ब्रह्मास्त्र’ की सफल दौड़; करण जौहर ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा…

Karnavati 24 News