Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

पूर्व केंद्रीय-मंत्री गिरिजा व्यास का ICU में चल रहा इलाज: भाई बोले- हमारी तो मां-बाप, सब कुछ दीदी हैं; कांग्रेस हाईकमान ने फोन पर जाने हालचाल – Udaipur News

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास (79) गणगौर का पूजन करते समय झुलस गई थीं। उनको अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है।

.

जाइडस के ऑपरेशन हेड जैस्मिन शाह ने बताया कि फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीमें लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। उनका शरीर का निचला हिस्सा झुलसा है।

उनके साथ अस्पताल में मौजूद भाई गोपाल ने कहा कि हमारी तो मां-बाप सब दीदी हैं, जल्द ही वे ठीक हो जाएं यही कामना करते हैं।

सोनिया-राहुल ने पूछे हाल

उनके भाई गोपाल शर्मा के पास कांग्रेस हाईकमान से गिरिजा व्यास का हाल जानने के लिए फोन आए हैं। उन्होंने बताया सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल के फोन आए हैं। उन्होंने दीदी जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

गिरिजा व्यास पूजा कर रही थीं। इस दौरान दीपक से उनकी चुन्नी ने आग पकड़ ली थी।

गिरिजा व्यास पूजा कर रही थीं। इस दौरान दीपक से उनकी चुन्नी ने आग पकड़ ली थी।

भाई बोले- दीदी ही हमारी मां-बाप

गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य के बारे में पूछने पर उनके भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि दीदी जल्द ठीक हो जाएं, हम तो यही कामना करते हैं। दीदी ही हमारी तो मां-बाप हैं। माता-पिता के निधन के बाद उन्होंने ही हमें संभाला है। शर्मा ने बताया कि दीदी के के जल चढ़ाने का नियमित क्रम है और इसके बाद ही मै घर से बाहर जाता हूं लेकिन सोमवार को संयोग ऐसा था कि मै कोई काम आने से निकल गया और पीछे से यह सूचना आई। सबकी दुआओं से दीदी जल्दी ठीक हो जाए। घटनाक्रम को बताते हुए शर्मा ने कहा- कल उन्हें अमेरिकन हॉस्पिटल से अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल ले गए थे। जहां पर उनका इलाज जारी है।

गिरिजा व्यास कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहीं

डॉ. गिरिजा व्यास वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। वे केंद्र और राज्य में बड़े पदों पर रह चुकी हैं। वे राज्य और केंद्र सरकार में मंत्री रहने के अलावा कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रह चुकी हैं। दो बार राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। 1985 से 1990 तक विधायक और राजस्थान सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री रहीं।

गिरिजा व्यास साल 1991 में पहली बार सांसद बनीं। वे उदयपुर से तीन बार सांसद रहीं। 1996 और 1999 में उदयपुर से कांग्रेस के टिकट पर सांसद का चुनाव जीतीं। 2009 में चित्तौड़गढ़ से लोकसभा चुनाव जीतीं। वे कांग्रेस की मीडिया प्रभारी, विचार विभाग की प्रमुख रहने के अलावा कांग्रेस के मुखपत्र कांग्रेस संदेश की एडिटर इन चीफ भी रह चुकी हैं।

गिरिजा व्यास के साथ हुए हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

उदयपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास झुलसीं:गणगौर की पूजा के दौरान चुन्नी ने पकड़ ली आग; अहमदाबाद रेफर

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास (79) आरती करने के दौरान झुलस गईं। गणगौर पूजा के दौरान दीपक से उनकी चुन्नी में आग लग गई। गिरिजा व्यास को उदयपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनको अहमदाबाद रेफर कर दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर)

संबंधित पोस्ट

पहली बार 33 हफ्ते की प्रेग्नेंट को अबॉर्शन की इजाजत: राजकोट में 13 साल की बच्ची से चचेरे भाई और उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया था

Gujarat Desk

लेडी सिंघम’ के अवतार में दिखेंगी दीपिका पादुकोण, पहली बार अजय देवगन के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन

Admin

इस पाकिस्तानी फिल्म ने दुनिया में मचाया धमाल, तोड़ दी कमाई की रिकॉर्ड

Admin

शमशेरा स्टार कास्ट: शुद्ध शेर बनने के लिए रणबीर कपूर ने ली 20 और संजय दत्त ने ली 8 करोड़ की फीस

Karnavati 24 News

यूएई में 40 दिनों का शोक… तीन दिन के लिए बंद रहा दफ्तर…अबू धाबी से आई ये बुरी खबर…

Karnavati 24 News

मासूम : बोमन ईरानी अपने ओटीटी डेब्यू, 17 जून को रिलीज होने वाली वेब सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं

Karnavati 24 News