Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

सवा करोड़ के बीमा के लिए अपनी मौत की साजिश: होटल के नौकर की हत्या कर कार की सीट पर रख जलाया; कॉल डिटेल से पर्दाफाश – Gujarat News

जली कार 27 दिसंबर को बनासकांठा जिले के धनपुरा गांव के पास मिली थी।

गुजरात के बनासकांठा जिले में धनपुरा के पास 5 दिन पहले मिली जली कार में अब एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जांच में पता चला है कि कार में रखा शव किसी कब्रिस्तान से नहीं निकाला गया था, बल्कि एक मजदूर की हत्या कर उसका शव कार में रखकर जला दिया गय

.

सवा करोड़ बीमा के लिए रची साजिश 1.26 करोड़ रुपए की बीमा राशि पाने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी मौत का षड़यंत्र रचा था। पहले यह कहानी सामने आई थी कि आरोपी ने श्मशान से शव निकालकर उसे कार के साथ ही जला दिया था, लेकिन अब यह हत्या का मामला निकला है।

घटना धनपुरा गांव की है। कार पूरी तरह जली थी।

घटना धनपुरा गांव की है। कार पूरी तरह जली थी।

27 दिसंबर को कार में मिली थी जली लाश बनासकांठा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 27 दिसंबर को धनपुरा गांव के लोगों ने पुलिस को जली कार मिलने की सूचना दी थी। ड्राइविंग सीट पर एक जला शव भी मिला। गांववालो ने बताया कि कार ढेलाणा गांव में रहने वाले दलपतसिंह परमार की है। शव से उसकी कुछ चीजें भी मिलीं, जिससे शव दलपत के ही होने का अंदाजा लगाया गया।

गांव से करीब 1 किमी दूर सड़क किनारे खड़ी कर कार जलाई गई थी।

गांव से करीब 1 किमी दूर सड़क किनारे खड़ी कर कार जलाई गई थी।

फोन कॉल से सुलझी गुत्थी पुलिस को जांच के दौरान कई सवालों के जवाब नहीं मिले। जैसे अचानक कार कैसे जली, जबकि घटना स्थल पर हादसे के कोई कोई निशान नहीं थे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने दलपत के मोबाइल की CDR जांच की तो पता चला कि उसने हादसे के कुछ देर पहले ही महेश नरसंग ठाकोर नाम के शख्स से बात की थी।

मोबाइल की लोकेशन भी वहीं थी, जहां कार जली हुई मिली थी। इसके बाद पुलिस ने नरसंग जी से पूछताछ की। उसके गोलमोल जवाब से पुलिस को उस पर शक हो गया। आखिरकार नरसंग ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि दलपत सिंह जीवित है। इस पूरे षड़यंत्र में उसके साथ पांच और लोग शामिल हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। लेकिन, मुख्य आरोपी दलपत अभी फरार है।

कार की ड्राइविंग सीट से मिला था जला शव।

कार की ड्राइविंग सीट से मिला था जला शव।

कर्ज से बचने और बीमा राशि पाने के लिए रचा षड़यंत्र नरसिंह ने पूछताछ में बताया कि दलपत सिंह ने गांव के ही पास एक होटल खोला था। इससे उस पर 15 लाख रुपए रुपए का कर्ज हो गया था। वहीं, कार पर भी करीब 2 लाख रुपए का लोन था। इसीलिए दलपत ने अपनी मौत का नाटक रचा। इससे वह कर्ज चुकाने से भी बच जाता और साथ ही 1 करोड़ का दुर्घटना बीमा और 26 लाख रुपए के एलआईसी बीमा की रकम भी मिल जाती।

अपराध में मदद करने वाले पांचों आरोपी गिरफ्तार।

अपराध में मदद करने वाले पांचों आरोपी गिरफ्तार।

होटल मालिक अभी भी फरार मामले की गंभीरता को देखते हुए वडगाम पुलिस ने गहन जांच की और आरोपी सेधाजी घेमरजी उर्फ धिराजी ठाकोर और अन्य पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि कार में बरामद मानव कंकाल न तो कार मालिक दलपतसिंह का है और न ही किसी कब्र से निकाला गया शव है। बल्कि किसी अन्य व्यक्ति की हत्या की गई है। कोर्ट से आरोपियों का 5 दिन का रिमांड लेकर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित पोस्ट

ऐसे हुई थी वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल की दोस्ती की शुरुआत, फिर हो गया प्यार

Karnavati 24 News

सूरत में स्मीमेर के डॉक्टर ने पानी समझ एसिड पीया: पत्नी ने सफाई के दौरान गलती से टेबल पर रख दी थी बोतल, हालत स्थिर – Gujarat News

Gujarat Desk

कोस्ट गार्ड ने राइफल से खुद को उड़ाया, हालत नाजुक: गांधीनगर में कोस्ट गार्ड ऑफिसर्स मेस में हुई घटना,नाश्ता करने बैठा था जवान – Gujarat News

Gujarat Desk

एक बिजनेसमैन ने बदली 650 महिलाओं की किस्मत: सिलाई की ट्रेनिंग देकर बनाया आत्मनिर्भर, फ्री बसें लगाई; सैलरी पर प्रतिमाह 2 करोड़ खर्च – Pali (Marwar) News

Gujarat Desk

भारतीय ओलंपिक संगठन को IOC का अंतिम अल्टीमेटम, IOA पर निलंबन की तलवार लटकी

Karnavati 24 News

वडोदरा में चॉकलेट केबिन चलाने वाली गीता बनीं मेयर: गुजरात की15 महानगरपालिकाओं के मेयर और डिप्टी मेयर के नाम का ऐलान – Gujarat News

Gujarat Desk