Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

सूरत में स्मीमेर के डॉक्टर ने पानी समझ एसिड पीया: पत्नी ने सफाई के दौरान गलती से टेबल पर रख दी थी बोतल, हालत स्थिर – Gujarat News

स्मीमेर अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग में कार्यरत हैं डॉक्टर राजेश पटेल।

सूरत के सरकारी हॉस्पिटल स्मीमेर अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग में कार्यरत डॉक्टर राजेश पटेल ने गलती से एसिड पी लिया। उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना 16 मार्च की रात की है। हालांकि इसकी जानकारी सोवार को सामने आई।

.

पत्नी ने गलती से टेबल पर रख दी थी बोतल जानकारी के अनुसार अलथान कैनाल रोड स्थित कोरल हाइट्स निवासी डॉक्टर राजेश पटेल अपने घर में थे। उनकी पत्नी ने सफाई के दौरान गलती से एसिड की बोतल टेबल पर रख दी थी। रात करीब एक बजे पानी की बोतल समझकर डॉक्टर राजेश ने पास रखी एसिड की बोतल उठा ली और एसिड पी लिया। एसिड निगलते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई।

हालत स्थिर बताई जा रही पत्नी ने तुरंत डॉ. जयेश को फोन किया, जो उनके करीबी मित्र हैं। डॉ. जयंतीलाल ने राजेश पटेल को अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने डॉक्टर राजेश पटेल और उनकी पत्नी का बयान दर्ज किया है, जिसमें उन्होंने इस घटना को एक दुर्घटना बताया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डॉक्टर पटेल का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि यह एक दुर्घटनावश हुई घटना थी और इसमें कोई आपराधिक षड्यंत्र नहीं था।

संबंधित पोस्ट

रूस से चर्चा के बीच यूक्रेन को आया NATO से न्योता, उलटा न पड़ जाए ये दांव, जानें

Karnavati 24 News

तमिलनाडु मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी के रूप में रजनीकांत ने अपनी शतरंज की चाल दिखाई

Karnavati 24 News

मोबाइल गेम की ID न देने पर बच्चे की हत्या: गुजरात के कच्छ का मामला, तीन नाबालिगों ने 13 वर्षीय किशोर का गला काट दिया – Gujarat News

Gujarat Desk

बॉलीवुड में सलमान खान के 34 साल – उतार-चढ़ाव से भरी जर्नी

Karnavati 24 News

भाजपा को अपने रैंकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की व्याख्या करनी चाहिए: जेकेपीसीसी

Karnavati 24 News

बिग बॉस 16 को होस्ट करने के लिए सलमान खान को तीन गुना बढ़ी फीस?

Karnavati 24 News