Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

राधनपुर में एक साथ पांच गाड़ियां टकराईं, 4 की मौत: सड़क बंद होने से रॉन्ग साइड आ रहा ट्रेलर पिकअप से टकराया, पीछे तीन गाड़ियां टकराईं – Gujarat News

एक ट्रेलर, दो बाइक, एक जीप और एक बोलेरो पिकअप के बीच टक्कर हुई।

गुजरात में पाटण के राधनपुर के पास रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक साथ 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को राधनपुर रेफरल अस्पताल और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर

.

ट्रेलर, दो बाइक, जीप और पिकअप टकराईं मिली जानकारी के मुताबिक, एक ट्रेलर, दो बाइक, एक जीप और एक बोलेरो पिकअप के बीच टक्कर हुई थी। इनमें दो गाड़ियों की आमने-सामने से टक्कर हुई थी। जबकि पीछे से आ रहे तीन वाहन इनसे टकरा गए। हादसे में पांचों गाड़ियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की तस्वीरें…

रॉन्ग साइड से आ रहा था ट्रेलर राधनपुर पीआई आरके पटेल ने बताया कि सड़क के एक तरफ काम चल रहा था, जिससे वन साइडेड रोड बंद था। एक ट्रेलर राधनपुर से वरही की ओर आ रहा था। इसी दौरान ट्रेलर की बोलेरो पिकअप से टक्कर हो गई। बोलेरो में 10 से 12 लोग सवार थे। इनसे दो बाइक भी टकराईं, जिन पर 4 लोग सवार थे। वहीं, जीप में चालक था। जीप चालक को मामुली चोटें आई हैं।

मदद के लिए सीएम को पत्र लिखूंगा: विधायक राधनपुर विधायक लविंगजी ठाकोर ने कहा- यह दुर्घटना बहुत गंभीर है। मैंने पहले भी सड़क पर गड्ढे भरने के संबंध में राष्ट्रीय प्राधिकरण को ज्ञापन दिया था। नेशनल हाईवे पर सड़क एक तरफ से बंद थी। इसी के चलते यह बड़ा हादसा हुआ।मैं मृतकों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए सीएम को पत्र लिखूंगा। मुझे उम्मीद है कि मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से चार लाख रुपए मिलेंगे।

मृतकों के नाम

देसाई लक्ष्मणभाई नागजी भाईयश रुदाभाई रबारीकनुभाई माधाभाई रावलनसीब खां दिलदार खां मलिक

संबंधित पोस्ट

गुजरात के बॉर्डर इलाकों में हालात सामान्य: सड़कों में लोगों की आवाजाही बढ़ी, बाजार खुले; 94 गांवों में रातभर ब्लैकआउट रहा

Gujarat Desk

40 साल पुराने मामले में रिटायर्ड SP को जेल: भुज कोर्ट ने मारपीट के केस में 3 महीने की सजा सुनाई, शिकायतकर्ता की हो चुकी हौ मौत – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात के डेडियापाड़ा में अरविंद केजरीवाल की जनसभा: बोले- भाजपा का नेता पहले साइकिल पर घूमता है, नेता बनते ही उसका बंगला बन जाता है

Gujarat Desk

गुजरात के सुरेंद्रनगर कलेक्टर के खिलाफ FIR: 1500 करोड़ की जमीन घोटाले का मामला, डिप्टी ममलतदार के घर से 67.50 लाख कैश मिले

Gujarat Desk

ખુશખબર / જીએસટી કલેક્શને બનાવ્યો રેકોર્ડ, પીએમ મોદીએ કહ્યું- ભારતીય અર્થવ્યવસ્થા માટે મોટા સમાચાર

Admin

गुजरात में भी UCC लागू करने की तैयारी: CM भूपेंद्र पटेल ने मसौदा तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय समिति की घोषणा की – Gujarat News

Gujarat Desk