Hindi NewsNationalGujarat Pakistan Border War LIVE Photos Update; Kutch Bhuj Jamnagar | Somnath Dwark
अहमदाबाद2 मिनट पहले
कॉपी लिंक
बनासकांठा जिले में पाकिस्तान से लगे नडाबेट गांव में हालात पूरी तरह सामान्य हो गए हैं। शनिवार को यहां लॉकडाउन जैसे हालात थे।
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद गुजरात के बॉर्डर इलाकों में हालात सामान्य हैं। सड़कों पर आवाजाही बढ़ गई है और दुकानें-होटलें खुल गई हैं। 10 मई को सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान ने गुजरात के बॉर्डर इलाकों में फिर से हमले की कोशिश की थी। इससे तीन जिलों भुज, जामनगर और द्वारका के 94 गांवों में ब्लैकआउट कर दिया गया था।
कच्छ में रात करीब 10 बजे पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए थे। गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने इसकी पुष्टि की थी। इसके बाद भुज में लोगों को चेतावनी देने के लिए सायरन बजाया गया। दैनिक भास्कर के सूत्रों के मुताबिक, कच्छ के नालिया और जखाऊ इलाकों में करीब 15 विस्फोट की आवाज सुनी गई थे।
भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर की घोषणा हुई थी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा था कि अब दोनों देश जमीन, आकाश और समुद्र में एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे।
सीजफायर की घोषणा के बाद गुजरात के 6 शहरों- जामनगर, ओखा, कच्छ, बनासकांठा, पाटण और द्वारका में ब्लैकआउट हटा लिया गया था। हालांकि, तीन घंटे बाद ही कच्छ में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। इसके बाद यहां ब्लैकआउट लगा दिया गया था।
3 PHOTOS में देखिए, भुज जिले के गांवों के अभी के हालात…

कच्छ के ध्रुफी गांव में सुबह से ही चहल-पहल दिखाई दे रही है। कल दोपहर तक पूरा गांव खाली करा लिया गया था।

थराद तालुका के सुईगाम में भी चहल-पहल हो गई है। गांववाले लौटने लगे हैं।

भारत-पाकिस्तान सीमा से 20-25 किमी दूर कच्छ के लखपत में भी हालात सामान्य हुए।
सुबह 3 ड्रोन भारतीय सीमा की ओर आते देखे गए थे पश्चिम कच्छ के SP विकास सुंडा ने शनिवार को बताया था कि आज सुबह कच्छ के सरक्रीक बॉर्डर के पास 3 ड्रोन भारतीय सीमा की ओर आते देखे गए थे। आज सुबह कच्छ बॉर्डर से एक ड्रोन का मलबा बरामद हुआ था। भुज शहर के बाहरी इलाके से एक प्रोजेक्टाइल का भी मलबा जब्त किया गया था।
इससे पहले 9 मई की रात कच्छ की उत्तरी सीमा पर कुंवर बेट के पास भी ड्रोन उड़ते नजर आए थे। 9 मई की रात ही कच्छ में पाकिस्तानी ड्रोन को आर्मी के डिफेंस सिस्टम ने हमले को नाकाम किया था। 8 मई की सुबह भी भारतीय सेना ने एक ड्रोन को मार गिराया गया था।
गुजरात बॉर्डर के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
2 मिनट पहले
कॉपी लिंकपाकिस्तान की सीमा से लगे कुंवर बेट गांव में हालात हुए सामान्य
कच्छ की उत्तरी सीमा कुंवर बेट गांव में लोग अपनी दिनचर्या में व्यस्त हो गए हैं। पिछले तीनों दिनों से यहां ब्लैकआउट था। गांव के लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया था।
37 मिनट पहले
कॉपी लिंकगुजरात के भुज में 10 मई को पाकिस्तानी हमले की 3 PHOTOS
शनिवार सुबह अबडासा तालुका के नानी ध्रुफी गांव में एक ड्रोन को मार गिराया गया।

शनिवार सुबह पूर्वी कच्छ के आदिपुर में एक ड्रोन का जलता हुआ मलबा मिला।

सरक्रीक बॉर्डर के पास से ड्रोन या रॉकेट जैसे हथियार का जला हुआ मलबा मिला है।
39 मिनट पहले
कॉपी लिंकगुजरात के 8 एयरपोर्ट्स 14 मई तक बंद
गुजरात के आठ एयरपोर्ट्स- भुज, कांडला, केशोद, जामनगर, नलिया, मुंद्रा, राजकोट और पोरबंदर को एहतियात के तौर पर 14 मई तक बंद कर दिया गया है। सुरक्षाकर्मी यहां लगातार कड़ी निगरानी रखे हुए हैं।

49 मिनट पहले
कॉपी लिंकशनिवार रात को ड्रोन नजर आने के बाद कच्छ में कम्प्लीट ब्लैकआउट कर दिया गया था।
04:51 AM11 मई 2025
कॉपी लिंकगुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने बैठक की
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने शनिवार शाम को बॉर्डर इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई देने के बाद स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने X पर पोस्ट में कहा- पूरे कच्छ जिले में तत्काल प्रभाव से ब्लैकआउट घोषित किया गया है, सभी नागरिकों से इसका सख्ती से पालन करने का आदेश है।
खबरें और भी हैं…



