Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

गुजरात के सुरेंद्रनगर कलेक्टर के खिलाफ FIR: 1500 करोड़ की जमीन घोटाले का मामला, डिप्टी ममलतदार के घर से 67.50 लाख कैश मिले

सुरेंद्रनगर56 मिनट पहले

कॉपी लिंकसुरेंद्रनगर कलेक्टर राजेंद्र पटेल की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

सुरेंद्रनगर कलेक्टर राजेंद्र पटेल की फाइल फोटो।

गुजरात में सुरेंद्रनगर जिले के कलेक्टर राजेंद्र महेंद्र पटेल, डिप्टी मामलतदार चंद्रसिंह मोरी, कलेक्टर कार्यालय के क्लर्क मयूर गोहिल और कलेक्टर के निजी सचिव जयराजसिंह झाला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला 1500 करोड़ रुपए कीमत की जमीन से जुड़ा हुआ है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पिछले दो दिनों से सुरेंद्रनगर जिले में छापेमारी कर रही है। इसमें सुरेंद्रनगर के कलेक्टर राजेंद्र पटेल के अलावा उनके पीए जयराजसिंह झाला व डिप्टी डिप्टी ममलतदार और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट चंद्रसिंह मोरी और क्लर्क मयूरसिंह गोहिल के घर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।

आरोपी डिप्टी मामलतदार चंद्रसिंह मोरी को ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया।

आरोपी डिप्टी मामलतदार चंद्रसिंह मोरी को ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया।

डिप्टी ममलतदार के घर से 60 लाख कैश भी जब्त इस मामले में वधावन के डिप्टी ममलतदार और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट चंद्रसिंह मोरी को हिरासत में लिया गया है। मोरी के घर से 60 लाख से अधिक का कैश भी जब्त किया गया है। कैश उनके बेडरूम में छिपाकर रखा गया था। आरोपी मोरी ने 23 दिसंबर 2025 को पीएमएलए की धारा 17 के तहत दर्ज अपने बयान में माना है कि जब्त किया गया कैश रिश्वत का पैसा है, जो आवेदकों से सीधे या बिचौलियों के जरिए मांगा गया था।

चंद्रसिंह मोरी को कोर्ट में पेश करके 14 दिन की रिमांड लेने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं कई सालों से कलेक्टर के पीए के तौर पर काम कर रहे जयराज सिंह झाला के लखतर स्थित घर पर सर्च ऑपरेशन शुरू चल रहा है।

अहमदाबाद स्थित ईडी की विशेष अदालत।

अहमदाबाद स्थित ईडी की विशेष अदालत।

फाइलें घर ले जाते थे कलेक्टर छापेमारी के दौरान जांच में पता चला कि सुरेंद्रनगर जिला कलेक्टर जमीन से जुड़ी फाइलें घर ले जाते थे। उनके बंगले से 100 फाइलें जब्त की गईं, जिसके चलते उन पर भी संदेह हो गया है। साथ ही 2015 बैच के आईएएस और अभी सुरेंद्रनगर में सेवा दे रहे सुरेंद्रनगर कलेक्टर राजेंद्र पटेल के नाम पर 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति होने की बात भी सामने आई है।

कीमती जमीन के सर्वे नंबर में नाम जोड़े गए थान के विद इलाके में 1500 करोड़ रुपए कीमत की 3600 बीघा से अधिक जमीन का मालिकाना हक लखतर स्टेट के पास है। इसका केस 2023 से कोर्ट में चल रहा है। वहीं, जिला कलेक्टर के पीए जयराज सिंह लखतर से हैं। शक है कि विद इलाके की करोड़ों रुपए की कीमती जमीन में सर्वे नंबर में नाम जोड़े गए हैं। ईडी के साथ थान विद इलाके के जमीन के मामले में भी जांच की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जांच में इनके नाम कुछ और जमीन घोटालों में भी आ सकते हैं।

——————- गुजरात से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

गुजरात की GIFT सिटी में आईकार्ड से मिलेगी शराब: अब परमिट लेना जरूरी नहीं

गुजरात सरकार ने गांधीनगर स्थित गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (गिफ्ट सिटी) में शराब पीने के नियमों में एक और बदलाव किया है। पहले गिफ्ट सिटी में शराब पीने के लिए पर्यटकों और गुजरात के बाहर के लोगों के लिए एक अस्थायी परमिट लेना अनिवार्य था, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

यूक्रेनी सेना की कैद में गुजरात का छात्र, VIDEO भेजा:कहा- ड्रग्स केस में फंसाकर मुझे रूसी सेना में जबरन भर्ती कराया

यूक्रेनी सेना की कैद से गुजरात के एक छात्र साहिल मोहम्मद हुसैन ने वीडियो मैसेज भेजा है। इसमें भारतीय युवाओं से किसी भी परिस्थिति में रूसी सेना में शामिल न होने की अपील की है। यह वीडियो सोमवार को सामने आया। हुसैन को अभी यूक्रेन में कहां रखा गया है इसकी जानकारी नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

संबंधित पोस्ट

परमाणु समझौते पर अमेरिका से सीधी बातचीत करेगा ईरान, सुप्रीम लीडर बोले- दुश्मन से बातचीत का मतलब ‘समर्पण’ नहीं

Karnavati 24 News

सूरत में स्मीमेर के डॉक्टर ने पानी समझ एसिड पीया: पत्नी ने सफाई के दौरान गलती से टेबल पर रख दी थी बोतल, हालत स्थिर – Gujarat News

Gujarat Desk

राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने रचा इतिहास, रामचरण को मिल सकता है अवॉर्ड

Karnavati 24 News

गुजरात के लुटेरे दूल्हे को छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा: कुंवारा हूं कहकर 4 शादियां की; टीचर के 44 लाख कैश-जेवर, मोबाइल लेकर भागा था – Chhattisgarh News

Gujarat Desk

यूक्रेन पर हमले का लाइव 31वां दिन: रूस का दावा- यूक्रेन में हमारे सैन्य अभियान का पहला चरण समाप्त हो गया है; अब डोनबास पर ध्यान दें

Karnavati 24 News

तीन गुना मस्ती के साथ लौटे चार दोस्त, सीरीज होगी पहले से ज्यादा बोल्ड

Admin