Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

रात को झूलों से चमन हो रहा रामलीला मैदान, नगर में लगे मेले से लोगो में काफी उत्साह है

रामलीला देखने को जुट रही भक्तों की भीड़

रात को झूलों से चमन हो रहा रामलीला मैदान, नगर में लगे मेले से लोगो में काफी उत्साह है
बदायूँ/उत्तर प्रदेश
दातागंज : जनपद के नगर दातागंज में हर वर्ष की भांति इस बार भी रामलीला का आयोजन हो रहा है। अक्टूबर के महीनें में दीपावली के समय मेले का शुभारंभ हुआ। नगर के रामलीला मैदान में श्री रामलीला महोत्सव आयोजित हो रही है यहां झूले तो दिन के समय से रात तक चलते हैं, और बच्चे आनंद लेते हैं। वहीं रात के समय रामलीला चमन दिखता है। रात के समय झूले रंगबिरंगी लाइट के साथ चलते दिखाई देते हैं। वहीं इस पर बैठकर मौज मस्ती की जा रही है। जिसमें लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट रही है। नगर के रामलीला मैदान में श्रीरामलीला महोत्सव में रात के समय लीला का मंचन हो रहा है। रविवार की रात से लीला का मंचन चल रहा है यहां नगर के अलावा देहात के श्रद्धालु भी लीला देखने को आ रहे हैं। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच लीला का मंचन हो रहा है। दातागंज में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के मेला में लोगों की भीड़ जुटने लगी है। नगर के बाद अब देहात के लोगों की भीड़ यहां पहुंचने लगी है। इससे मेला गुलजार हो गया है।बुधवार को रामलीला मैदान में भक्तों की भारी भीड़ दिखी। बुधवार को दिन व देर शाम तक खरीदारों की भीड़ जुटी रही रामलीला में महिला, पुरुषों के साथ-साथ बच्चे भी मेले की दुकानों पर खरीदारी करते नज़र आए। बच्चों ने खेल खिलौनों की खरीदारी की तो महिलाओं ने श्रृंगार का सामान खरीदा, इसके अलावा पुरुषों ने घरेलू उपयोग का सामान भी खरीदा, बच्चों ने आईसक्रीम खाई तो वहीं बंदूक से गुब्बारा पर निशाना लगाया। मेला चैयरमेन मोंटी गुप्ता ने वार्ता के दौरान बताया कि इस बार मेले की व्यवस्था काफी अच्छी की गई है। गत दिनों पहले लगातार 72 घंटे बारिश होने के चलते मेला काफी लेट हो गया, मेले के ग्राउंड में पानी भर गया था लेकिन व्यवस्था काफी अच्छी की गई है, खाने पीने की काफी दुकान स्टॉल लगे हैं, मेले में हर साल के भांति इस साल रामलीला मंचन भी चल रहा हैं, मेरी सभी नगरवासी क्षेत्रवासियों से अपील है और यह कहना हैं कि मेला आप सभी का है सभी पूरे परिवार के साथ आए मेले की शोभा बढ़ाएं, पिछले गत वर्षों से चला आ रहा मेला कोरोना काल के बाद दूसरी बार लगा है। लेकिन इस वर्ष मेला काफी अच्छे से लगा है। इस बार मेला के मीना बाजार में भी काफी दूर दूर से दुकानदार अपनी दुकान लगाने आए है, मेले में काफ़ी झूलो का अच्छा प्रबंध किया गया है मेले में रासलीला के साथ मशहूर नौटंकी, खेल तमाशा आदि आया है, वहीं मेले में रोशनी के लिए अच्छा प्रबंध किया गया है। मेले में एंबुलेंस, फायर बिग्रेड, पीने के लिए पानी की व्यवस्था आदि इंतजाम किए गए है।
सभी लोग परिवार सहित मेले में आएं खरीददारी करें। कम रुपये में अच्छी हर माल सेल वाली चीजों को दूर से आए दुकानदार बेच रहे हैं, मेले में सॉफ्टी। चरखी, नाव, ब्रेकडर्स, ट्रैन, नौटंकी, रामलीला का आनंद लें। पूरे परिवार के साथ आये सुरक्षा सबंधित समस्त इंजमाम किये गए हैं। रामपुर से आए झूले के इंचार्ज मस्तीफा अली ने बताया कि
मेले में सभी प्रकार के झूले लगे हुए हैं, नाव , चरखी, ब्रेक डांस, ट्रेन आदि है सभी लोगों से कहना है कि यहां मेले में ज्यादा से ज्यादा आए झूला झूले मेले की शोभा बढ़ाएं। मेले की भीड़ में मौजूद लोगों से वार्ता के दौरान महिला अनु मलिक ने बताया कि मेला काफ़ी अच्छा हैं पहले मैं आना नहीं चाह रही थी बारिश होने के चलते मुझको लगा था कि मेले ग्राउंड में पानी भरा होगा। लेकिन मैं यहां आई तो यहां पर काफ़ी अच्छा मेला लगा है, दुकानें काफ़ी अच्छे से लगी हैं मेले ग्राउंड में मिटटी डालते हुए अच्छी व्यवस्था कर दी गई है, मैंने मेरी पति बच्चें सभी ने काफ़ी लुत्फ उठाया ,हमने सारे झूले झूले, शॉपिंग की, पिज्जा सॉफ्टी टिक्की भी खाई, दीक्षा शाक्य ने बताया मेला घर के पास में ही लगता है हर वर्ष दीपावली के समय ही लगता है, हम मेला अपने मम्मी पापा के साथ देखने आए मेले में यहां सही रेट में जरूरत का सामान भी मिल जाता हैं झूले भी झूलने को मिल जाता हैं पूरे परिवार के साथ मेले में खाना पीना भी हो जाता हैं, मेला इस बार ठीक, अच्छा ही लगा हैं दैनिक जरूरत की सारा सामान मेलेे में मौजूद हैं।अनामिका सक्सेना ने बताया मेला अच्छा लगा है कोई प्लान नहीं था घूमने का प्लान नहीं था कोई बारिश के चलते हम को लगा था कि मेला अच्छा न लगा होगा लेकिन मेला अच्छा लगा हैं सारी व्यवस्थाएं भी अच्छी है घरेलू सारा सामान सही रूपये में उपलब्ध है झूले की व्यवस्था प्रशासन की व्यवस्था अच्छी है। अशोक शाक्य ने बताया हर वर्ष की भांति इस बार भी मेला ठीक लगा है बरसात होने के चलते लगा था कि मेला ठीक से नहीं लग पाएगा मेला हल्का रहेगा लेकिन उस चीज को देखते हुए मेला अच्छा ठीक लगा है मेले में बच्चों,महिलाओं के संबंधित सारी सामान चीजे उपलब्ध है, सारी व्यवस्थाएं ठीक है। छोटी बच्ची महक ने बताया कि मैं अपने चाचा जी के साथ यहां मेले में आई हूँ मैंने यहां के सारे झूले झूले, अभी फिर से मैं नाव का झूला झूलने वाली हूँ मेला बहुत अच्छा लगा है यहां सभी से अच्छा मुझको नाव वाला झूला लगा है।

संबंधित पोस्ट

Champions of Mithrune Slot Free Demónio Hit The Gold Revisão do slot online & Game Review

Enjoy three-dimensional Ports On the internet Directory of Preferred three-dimensional Video clips Harbors!

Bonus Scompiglio Febbraio 2025 Lista Migliori Premio Benvenuto

Casino Inte med Svensk Koncession samt Extra Cash plats Spelpaus 2025 CasinoTop

Buffalo King Megaways: Review en Dingen gedurende Acteren afwisselend Nederland

Kasino Prämie bloß Einzahlung 2025 eye of horus sigel 100 Freispiele bloß Einzahlung Eye of golden planet Slot Free Spins Horus Menschenähnlicher roboter Sofortig & neoterisch! PrimarWebQuest