Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

पंजाब की ‘आप’ सरकार हाईटेक विमान लेने जा रही किराए पर

पंजाब की नवगठित आप सरकार को बने हुए 7 महीने हो चुके हैं, लेकिन सरकार अपने खर्च को लेकर चर्चा में रही है. अब करीब तीन लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूबी पंजाब की ‘आप’ सरकार हाईटेक विमान किराए पर लेने जा रही है. पंजाब सरकार फ्रांस निर्मित हाई-टेक डसॉल्ट फाल्कन-2000 विमान किराए पर लेगी। इस आधुनिक विमान की यात्री क्षमता 19 है। आप सरकार इसे वीआईपी मूवमेंट के लिए चार्टर सर्विस के तौर पर इस्तेमाल करेगी।

 जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार के पास फिलहाल एक हेलीकॉप्टर है, जिसका इस्तेमाल मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य मंत्री करते हैं. अब राज्य सरकार डसॉल्ट फाल्कन-2000 नामक विमान किराए पर लेने जा रही है। पंजाब सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से टेंडर मंगवाए गए हैं, जिसके तहत कम से कम 8 से 10 सीटर विमानों की मांग की गई है। नागरिक उड्डयन विभाग की निदेशक सोनाली गिरी ने हवाई चार्टर सेवाओं को सूचीबद्ध करने के लिए एक निविदा नोटिस जारी किया है। विभाग के मुताबिक पंजाब सरकार इस विमान का इस्तेमाल चार्टर फ्लाइट के तौर पर करेगी। एयर चार्टर सेवा प्रदाता कंपनियां इसके लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकती हैं।

संबंधित पोस्ट

BJP: भाजपा के सांसद ने किया बड़ा दावा, कहा- माफी नहीं मांगी तो राहुल गांधी खो सकते है लोकसभा की सीट

Admin

जयपुर – SC ST महापंचायत के दौरान उलझे समर्थक .

Admin

कर्नाटक चुनाव 2023: एचडी कुमारस्वामी बनेंगे ‘राजा’; चुनाव बाद जद (एस) के साथ गठबंधन की कोशिश में कांग्रेस, भाजपा

Karnavati 24 News

कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का भाजपा कर रही प्रयास: सीएम भूपेश बघेल

Karnavati 24 News

शायर मुनव्वर राणा बोले: UP में फिर बनी योगी सरकार तो कर लूंगा पलायन

Karnavati 24 News

लखनऊ : आज होगी यूपी कैबिनेट की बैठक, दर्जन भर मामलों पर होगा विचार

Admin