Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

मॉर्निंग वाक पर निकले व्यक्ति से मोबाइल छीन कर भाग रहा बदमाश पुलिस की गोली से घायल

नोएडा में आज सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई.मॉर्निंग  वॉक पर निकले लोगों से मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। पुलिस और बदमाश के बीच यह मुठभेड़ नॉएडा के  सेक्टर 15 में हुई। जिसके बाद पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल, मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना फेस-1 पुलिस व मोबाइल स्नैचर बदमाश के साथ सेक्टर 15 के पीछे हुई पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त जय किशन उर्फ रोहित को गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस व चोरी की एक बाईक तथा तीन मोबाइल फोन बरामद हुए है।  गिरफ्तार बदमाश पर लूट के एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज़ हैं। यह अभियुक्त पहले भी गैंगस्टर के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल जा चूका है। बदमाश आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले साजिद से बुलेट शोरूम सेक्टर 8 के पास से बिना नम्बर वाली बाईक से मोबाइल छीनकर भाग रहा था। पुलिस द्वारा पीछा करने पर हुई मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

संबंधित पोस्ट

इस महीने 2 दिन के गुजरात दौरे पर आएंगे PM: अहमदाबाद के निकोल में जनसभा, वडनगर और बेचराजी में भी कार्यक्रमों में शामिल होंगे – Gujarat News

Gujarat Desk

ऑलराउंडर सयाली सतघरे का भारतीय टीम में डेब्यू: मां ने कहा- सालों का इंतजार आज पूरा हुआ, बेटी वर्ल्ड कप का सपना देखती है – Gujarat News

Gujarat Desk

राजकोट, जामनगर समेत गुजरात से सभी एयरपोर्टस खुले: मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, गुजरात से राजस्थान जाने वाली सभी ट्रेनें भी हुईं बहाल

Gujarat Desk

यूपी-बिहार और झारखंड की 15 ट्रेनें दिसंबर तक चलेंगी: 22 हजार अतिरिक्त सीटें बढ़ने से त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी राहत, बुकिंग कल से – Gujarat News

Gujarat Desk

मोदी ने योगी को दिया सुशासन का मंत्र: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से शुरू होगी 2024 की चुनावी यात्रा; हर मेगा प्रोजेक्ट के शुभारंभ पर होंगे पीएम

Karnavati 24 News

दिल्ली हिंसा लाइव: सामने आए 100 वीडियो, 21 आरोपी गिरफ्तार; सब इंस्पेक्टर ने बताया- किसी ने 7-8 राउंड गोलियां चलाईं, मैं उसे देख नहीं पाया

Karnavati 24 News