Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

राजकोट, जामनगर समेत गुजरात से सभी एयरपोर्टस खुले: मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, गुजरात से राजस्थान जाने वाली सभी ट्रेनें भी हुईं बहाल

Hindi NewsNationalGujarat Pakistan Border Situation LIVE Photos Update; Kutch Bhuj Jamnagar | Somnath Dwarka

अहमदाबाद5 दिन पहले

कॉपी लिंकएयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयरपोर्ट से पैसेंजर फ्लाइट्स की इजाजत दे दी है। - Dainik Bhaskar

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयरपोर्ट से पैसेंजर फ्लाइट्स की इजाजत दे दी है।

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद गुजरात के बॉर्डर इलाकों में हालात सामान्य हो गए हैं। सोमवार को राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हो गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयरपोर्ट से पैसेंजर फ्लाइट्स की इजाजत दे दी है। इंडिगो और एयर इंडिया की ओर से बुकिंग शुरू होने के बाद उड़ानें शुरू की जाएंगी।

नडेश्वरी मंदिर के कपाट खुले वहीं, कच्छ का विख्यात नडेश्वरी मंदिर के कपाट भी सुबह खोल दिए गए। मंदिर खुलते ही भक्तों की भारी भीड़ नजर आई। बीते शनिवार को गुजरात से राजस्थान जाने वाली जो नाइट ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं। अब वे भी बहाल कर दी गई हैं। रविवार-सोमवार की रात एहितायतन सिर्फ द्वारका में ही ब्लैकआउट रखा गया।

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 7 मई को पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की थी। पाकिस्तान ने भी जवाबी हमला किया। दोनों देशों के बीच 10 मई तक संघर्ष चला। 10 मई की शाम 5 बजे भारत-पाकिस्तान ने सीजफायर (संघर्ष विराम) की घोषणा की थी।

सरकारी कर्मचारियों की रद्द छुट्टियों पर आज होगा फैसला भारत-पाकिस्तान की जंग के बीच राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दी गई थीं। इस पर आज फैसला हो सकता है। गृहराज्य मंत्री हर्ष सांघवी सोमवार को गांधीनगर में अधिकारियों से बातचीत कर इस पर फैसला लेंगे।

6 PHOTOS में देखिए, गुजरात के तटीय इलाकों के हालात…

गुजरात के प्रसिद्ध मंदिरों में सुबह से ही भारी भीड़ नजर आई।

गुजरात के प्रसिद्ध मंदिरों में सुबह से ही भारी भीड़ नजर आई।

पाकिस्तान के बॉर्डर से लगा हुआ है नडेश्वरी माता का मंदिर।

पाकिस्तान के बॉर्डर से लगा हुआ है नडेश्वरी माता का मंदिर।

एयरपोर्ट अथॉरिटी से परमिशन मिलते ही इंडिगो और एयर इंडिया ने बुकिंग शुरू कर दी है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी से परमिशन मिलते ही इंडिगो और एयर इंडिया ने बुकिंग शुरू कर दी है।

भुज के भीरंडियारा गांव में होटलें-दुकानें खुल गई हैं।

भुज के भीरंडियारा गांव में होटलें-दुकानें खुल गई हैं।

जामनगर में ही अब हालात सामान्य हो गए हैं। सडकों पर चहल-पहल बढ़ गई है।

जामनगर में ही अब हालात सामान्य हो गए हैं। सडकों पर चहल-पहल बढ़ गई है।

कच्छ के आदिपुर में पिछले तीन दिनों से लॉकडाउन जैसे हालात थे।

कच्छ के आदिपुर में पिछले तीन दिनों से लॉकडाउन जैसे हालात थे।

खावडा बस स्टैंड का संचालन भी पूरी तरह से शुरू हो गया है।

खावडा बस स्टैंड का संचालन भी पूरी तरह से शुरू हो गया है।

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद गुजरात के बॉर्डर इलाकों में रविवार को हालात सामान्य रहे। सरहदी गावों-शहरों में दुकानें-होटलें खुल गई हैं और सड़कों पर आवाजाही बढ़ गई है। शनिवार को गुजरात से राजस्थान जाने वाली जो नाइट ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं। अब वे भी बहाल कर दी गई हैं। रविवार को किसी भी शहर में ब्लैकआउट के निर्देश नहीं दिए गए। इससे लोगों ने भी राहत की सांस ली।

शनिवार को हुआ था भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर की घोषणा हुई थी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा था कि अब दोनों देश जमीन, आकाश और समुद्र में एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे। सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान ने गुजरात के कच्छ में फिर से हमले की कोशिश की थी। इससे तीन जिलों भुज, जामनगर और द्वारका के 94 गांवों में ब्लैकआउट कर दिया गया था।

पाकिस्तान की सीमा से लगे गुजरात के जिले।

पाकिस्तान की सीमा से लगे गुजरात के जिले।

कंडला पोर्ट भी खुला गुजरात के तटीय इलाकों में पाकिस्तानी हमलों के चलते कच्छ का सबसे बड़ा कंडला पोर्ट भी तीन दिन से बंद था। रविवार दोपहर को पोर्ट फिर से खोल दिया गया। इस दौरान पोर्ट के बाहर ट्रकों की कतारें भी नजर आईं। हालांकि, कांडला एयरपोर्ट खोलने के दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। कंडला एयरपोर्ट 14 मई तक के लिए बंद है।

गलत पोस्ट करने पर 14 के खिलाफ मामला दर्ज सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर सेना का मनोबल गिराने वाली पोस्ट लिखने वाले 14 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि नागरिकों को किसी भी अफवाह या फर्जी संदेश पर ध्यान नहीं देना चाहिए। गृह विभाग ऐसी पोस्ट डालने वालों पर कड़ी नजर रख रहा है।

किस जिले में कितनी शिकायतें दर्ज हुईं? खेड़ा जिले में 2, भुज में 2, जामनगर, जूनागढ़, वापी, बनासकांठा, आणंद, अहमदाबाद, सूरत शहर, वडोदरा, पाटण और गोधरा जिलों में एक-एक एफआईआर के अलावा कुल 14 एफआईआर दर्ज की गई हैं। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भारत-पाक जंग के हालात से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

पाकिस्तान बोला- इंडियन आर्मी जानबूझकर नागरिकों को निशाना बना रही

पाकिस्तानी फायरिंग से बच नहीं पाया 13 साल का विहान:जोया-जहीन समेत 5 बच्चों की मौत

पाकिस्तान के अंदर की खबर:तीनों बंदरगाहों पर जहाजों के आने-जाने पर पाबंदी क्यों लगी

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर पाक के पलटवार तक; जानें बीते 17 दिनों में क्या-क्या हुआ

हताश पाकिस्तान ने तोड़ा अमेरिका से समझौता, F-16 से हमले पर अब हो सकता है बड़ा एक्शन

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों से 1.65 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा की: दूसरी तरफ एक हफ्ते में 9 ट्रेनें रद्द, 53 हजार यात्री प्रभावित, स्पेशल ट्रेनों के 125 फेरे चलाए जा रहे – Gujarat News

Gujarat Desk

अब आपके घर तक पहुंचेगा सोमनाथ मंदिर का प्रसाद: महाशिवरात्रि पर सोमनाथ महादेव का पूजन यूट्यूब-फेसबुक पर होगा लाइव – Gujarat News

Gujarat Desk

देश में सड़कों का निर्माण बहुत ही तेजी से हो रहा है

Admin

सूरत में नकली नोटों के रैकेट का खुलासा: पश्चिम बंगाल से नकली नोट सूरत लाए थे, 6 लाख बाजार में चलाए; दो गिरफ्तार – Gujarat News

Gujarat Desk

चीन सीमा के पास जंगल में मिले 7 लापता मजदूर; 12 अन्य की तलाश

Karnavati 24 News

वेरावल कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी मिली: मेल मिलने के बाद जिला जज ने कोर्ट खाली किया, बस स्क्वॉड-सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की – Gujarat News

Gujarat Desk