Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

देश में सड़कों का निर्माण बहुत ही तेजी से हो रहा है

इसी कड़ी में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि उनका लक्ष्य हर दिन 60 किलोमीटर राजमार्ग बनाने का है। गडकरी ने कहा कि अच्छी सड़क समृद्धि और रोजगार पैदा करती है। दिल्ली के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “हम प्रतिदिन 40 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण कर रहे हैं, हमारा लक्ष्य प्रतिदिन 60 किलोमीटर राजमार्ग बनाने का है।” चालू वित्त वर्ष के लिए राजमार्ग निर्माण का आधिकारिक लक्ष्य 12,000 किलोमीटर रखा गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं।

इसके पहले 2019 में बिटुमिनस सड़क निर्माण का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दोहा, कतर में बना था। यहां 25.275 किलोमीटर की रोड बनाई गई थी। इसे बनाने में 10 दिन का वक्त लगा था। गडकरी ने कतर का तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एनएचएआई और राज पथ इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड के सभी इंजीनियरों, कॉन्ट्रैक्टर्स, कंस्ल्टेंट और मजदूरों को बधाई दी थी।

संबंधित पोस्ट

कीव के एक अपार्टमेंट से टकराया रूस का रॉकेट, तीन घायल; रूस का हो रहा कब्जा

Karnavati 24 News

मिनी साइक्लोन से नवसारी-वलसाड कई गांवों में तबाही: नवरात्रि के डोम उड़े, बिजली पोल गिरे, 20 लोग घायल; 1000 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त – Gujarat News

Gujarat Desk

मोदी का नेपाल दौरा: पीएम ने माया देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, बुद्ध पूर्णिमा पर जल्द करेंगे विशेष पूजा में शामिल

Karnavati 24 News

अहमदाबाद में बांग्लादेशी घुसपैठियों के अवैध निर्माण पर फिर एक्शन: चार घंटे में 2000 से ज्यादा मकानों-दुकानों पर चला बुलडोजर, 3 हजार जवान तैनात

Gujarat Desk

गुजरात के गांधीनगर में साइको किलर का एनकाउंटर: रीकंस्ट्रक्शन के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, आरोपी को उसी जगह मारी गोली, जहां मर्डर किया था – Gujarat News

Gujarat Desk

1400 करोड़ ठगी रैकेट के मुख्य आरोपी का साथी पकड़ाया: बैंक खातों और हवाला के जरिए दुबई तक पहुंचाए जाते थे ठगी से मिले पैसे

Gujarat Desk