Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

मिनी साइक्लोन से नवसारी-वलसाड कई गांवों में तबाही: नवरात्रि के डोम उड़े, बिजली पोल गिरे, 20 लोग घायल; 1000 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त – Gujarat News

वलसाड जिले में वांसदा तालुका के सिंधई गांव में तूफान से हुई तबाही।

गुजरात के नवसारी और वलसाड में शनिवार रात को आए मिनी चक्रवात ने जमकर तबाही मचाई। दोनों जिलों के कई गांवों के हजारों घर क्षतिग्रस्त हो गए। अलग-अलग घटनाओं में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बारिश ने नवरात्रि उत्सव का मजा भी किरकिरा कर दिया। कई जगहों पर नव

.

तूफान ने चिखली के तलावचोरा गांव और वांसदा के सिंधई गांव में भारी नुकसान पहुंचाया। तूफान के बाद, एजेंसियां राहत और बचाव कार्यों में जुट गईं। गणदेवी विधायक नरेश पटेल ने रात में प्रभावित तलावचोरा गांव का दौरा किया। उन्होंने प्रशासन को इस मुसीबत की घड़ी में लोगों की मदद करने के निर्देश दिए। वांसदा तालुका के सीणघई गांव के होलीमोरा और दूताला आंबा फलिया में सड़कों पर पेड़ गिरे, घरों की छतें भी उड़ गईं।

वलसाड जिले में जन-जीवन प्रभावित वलसाड जिले में आए छोटे चक्रवात में देर रात तेज हवाओं और गरज के साथ भारी बारिश हुई। इससे पूरे जिले में जन-जीवन प्रभावित हुआ। कई इलाकों में बिजली गुल हो हुई और नवरात्रि के आयोजनों को भारी नुकसान हुआ, जिसके कारण ज्यादातर गरबा कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

तूफान से हुए नुकसान की पांच तस्वीरें…

नवरात्रि के कई मंडप और डोम ढहे बारिश और तेज हवा से नवरात्रि के कई मंडप और डोम ढह गए। गोकुल ग्रुप के नवरात्रि उत्सव में ऑर्केस्ट्रा के लिए बना डोम ढह गया, जिसमें 1 युवक घायल हो गया। अनाविल समाज के नवरात्रि डोम ग्राउंड में पानी भर गया।

सरकारी आनाज भीगा अधिकारियों के अनुसार, चिखली स्थित सरकारी अनाज वाले गोदाम की दीवार भी गिर गई, जिससे वहां रखा 277 टन से ज़्यादा गेहूं और चावल पानी में डूब गया। चिखली जिला मामलतदार सहित अधिकारियों ने नुकसान का जायजा लेने के लिए दौरा किया। गोदाम प्रबंधक जिग्नेश चौधरी ने बताया कि भीगे हुए अनाज को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।

फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है गणदेवी चिखली विधायक नरेश पटेल ने बताया कि शनिवार रात आई तूफान और बारिश से चिखली तालुका के कई इलाकों में नुकसान हुआ है, जिससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने रात भर सभी प्रभावित इलाकों का दौरा और निरीक्षण किया। अनाज भीगने के मुद्दे पर आपूर्ति अधिकारी और प्रांतीय अधिकारी से चर्चा की गई है। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि खराब अनाज गलती से जनता तक न पहुंचे।

रविवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटों में नवसारी में 14 मिमी (0.58 इंच), जलालपुर में 13 मिमी (0.54 इंच), गणदेवी में 25 मिमी (1.04 इंच), चिखली में 32 मिमी (1.33 इंच), वांसदा में 16 मिमी (0.66 इंच) और खेरगाम में 53 मिमी (2.20 इंच) बारिश दर्ज की गई।

संबंधित पोस्ट

अयोध्या में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन: विपुल कृष्ण महाराज ने कहा– एक विवाह से कैसे बने राम मर्यादा पुरुषोत्तम – Ayodhya News

Gujarat Desk

अब लिंक्डइन भी छटनी के मु़ड में,  716 लोगों की हो सकती है छंटनी

सूदखोरों की संपत्ति जब्त कर की जाएगी नीलाम: गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी बोले- देश में पहली बार, गुजरात सरकार यह कदम उठा रही – Gujarat News

Gujarat Desk

दीपिका-रणवीर के तलाक की खबरों के बीच आया दीपिका का बयान, कहा- रणवीर और मैं…

Admin

तुनिशा के बाद इस यंग एक्टर ने किया सुसाइड! एक्टर की मौत से सदमे फैंस

Admin

आजमगढ़ कोर्ट में मुख्तार की वर्चुअल पेशी, कहा- गैंगस्टरों में आरोप नहीं लगते, डिस्चार्ज किया जाए

Karnavati 24 News