Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

यूपी-बिहार और झारखंड की 15 ट्रेनें दिसंबर तक चलेंगी: 22 हजार अतिरिक्त सीटें बढ़ने से त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी राहत, बुकिंग कल से – Gujarat News

उधना से जयनगर, धनबाद, पटना, प्रयागराज और दानापुर सहित कई ट्रेनों के फेरे बढ़े।

त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने 15 जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरे दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिए हैं। इसके चलते करीब यात्रियों को 22 हजार अतिरिक्त सीटों का लाभ मिलेगा। स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ने से सूरत समेत गुजरात

.

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि दिवाली-छठ के समय रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ रही थी। इसे देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है। इन 15 जोड़ी ट्रेनों में से ज्यादातर ट्रेनों का संचालन मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस, उधना, वलसाड और वडोदरा से यूपी-बिहार और झारखंड के शहरों के लिए किया जाएगा।

दिवाली-छठ के समय वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ते देख स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है।

दिवाली-छठ के समय वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ते देख स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है।

इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे दिसंबर तक बढ़ाए गए

09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज09043 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी एक्सप्रेस02200 बांद्रा टर्मिनस-झांसी04126 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज04156 उधना-सूबेदारगंज09025 वलसाड-दानापुर09007 वलसाड-खातीपुरा09059 उधना-खुर्दा रोड09117 उधना-सूबेदारगंज09039 उधना-धनबाद09031 उधना-जयनगर09045 उधना-पटना09195 वडोदरा-मऊ09343 डॉ. अंबेडकर नगर-पटनाकरीब 22 हजार अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होने से वेटिंग लिस्ट कम होगी।

करीब 22 हजार अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होने से वेटिंग लिस्ट कम होगी।

इसलिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए नवरात्रि, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर सूरत, नवसारी, वापी, वलसाड, अंकलेश्वर, भरूच जैसे क्षेत्रों से 5-6 लाख प्रवासी अपने गांव जाते हैं। इनमें से खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के यात्री होते हैं। ऐसे में रेगुलर ट्रेनें दो महीने पहले ही एडवांस बुकिंग में फुल हो जाती हैं। उसके बाद यात्रियों के पास स्पेशल ट्रेनों का ही विकल्प रहता है। 15 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ने से यात्रियों के लिए राहत की बात है। करीब 22 हजार अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होने से वेटिंग लिस्ट कम होगी।

रेलवे की समय रहते टिकट बुक करने की अपील उपरोक्त स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग 28 अगस्त से पीआरएस काउंटर व आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि त्योहारों के समय भीड़ और परेशानी से बचने के लिए समय रहते टिकट बुक कर लें।

संबंधित पोस्ट

PNB इंस्टेंट लोन: PNB ग्राहकों को फ्री में मिल रहा है 8 लाख रुपये का फायदा, जानिए कैसे

Karnavati 24 News

हरिद्वार में टायर फटने से आपस में टकराए दो टेंपो: 7 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल; एक टेंपो में सवार था गुजरात से पहुंचा परिवार – Haridwar News

Gujarat Desk

लता मंगेशकर का परिवार पूरा करेगा अपना ड्रीम प्रोजेक्ट, सिंगर बनाना चाहती हैं इंडस्ट्री के लोगों के लिए ओल्ड एज होम

Karnavati 24 News

‘भूत का साया’ क्या था, शिल्पी-शरत को क्यों बरी किया: आसाराम की सजा बरकरार, 16 सवालों से जानिए हाईकोर्ट का फैसला – Jodhpur News

Gujarat Desk

नर्मदा नदी में इतना प्लास्टिक कि मछलियों में पहुंच रहा: वडोदरा की MS यूनिवर्सिटी की रिसर्च में हुआ खुलासा, दो किस्म की फिशेज में मिले माइक्रोप्लास्टिक – Gujarat News

Gujarat Desk

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का अक्टूबर में होगा ओटीटी प्रीमियर

Karnavati 24 News