Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

हरिद्वार में टायर फटने से आपस में टकराए दो टेंपो: 7 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल; एक टेंपो में सवार था गुजरात से पहुंचा परिवार – Haridwar News

कोतवाली नगर हरिद्वार की फाइल फोटो।

हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पंत-द्वीप पार्किंग के पास एक टेंपो का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे दूसरे टेंपो से जा टकराया।

.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गुजरात के जामनगर निवासी एक परिवार के 7 वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस ने मृत बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

अब पढ़िए कैसे हुई पूरी घटना….

घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। गुजरात के जामनगर निवासी धार्मिक भाई अपने परिवार के साथ टेंपो में सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही पंतद्वीप पार्किंग के पास पहुंचे, टेंपो का एक टायर फट गया। संतुलन बिगड़ने पर वाहन सामने से आ रहे दूसरे टेंपो से भिड़ गया।

एक की मौत, चार घायल

टक्कर में धार्मिक भाई (39), उनकी पत्नी नैना बेन (35), हिरण भाई (35) और धारा (20) घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने 7 साल के जय, पुत्र धार्मिक भाई, को मृत घोषित कर दिया। बाकी सभी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई

शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन गई थी, जिसे पुलिस ने हटवाया।

संबंधित पोस्ट

इमरान खान के गढ़ में 5 सैनिकों की मौत पर बौखलाया पाकिस्तान, बोला- कड़ी निंदा करते हैं

Karnavati 24 News

6 साल की दुष्कर्म पीड़िता की हालत में सुधार: ICU से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया, रह-रहकर डर से सहम जाती है घबराने लगती है – Gujarat News

Gujarat Desk

स्कूटी पहिए में दुपट्टा फंसने से गिरी, डंपर ने कुचला: बीएससी की छात्रा कॉलेज की क्लास के बाद स्कूटी से घर लौट रही थी साथी भी घायल – Gujarat News

Gujarat Desk

सिरसा पुलिस ने साइबर ठग को किया गिरफ्तार: 7.40 लाख करवाए इनवेस्ट, 200% कमाने का दिया लालच, गुजरात का रहने वाला – Sirsa News

Gujarat Desk

छोटा उदेपुर में तांत्रिक ने 5-वर्षीय बच्ची की बलि दी: कुल्हाड़ी से गला काटकर खून मंदिर में चढ़ाया, बचाने आए लोगों को डराता रहा – Gujarat News

Gujarat Desk

आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका में दवाओं की कमी, आपातकाल की घोषणा; प्रदर्शनकारियों को पुलिस की चेतावनी

Karnavati 24 News