Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

मेरठ : आज होगा अखिलेश का रोड शो, करेंगे नाराज मुस्लिम नेताओ को मनाने की कोशिश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में निकाय चुनाव के अगले चरण में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। रोड शो की शुरुआत दलित-गुर्जर बाहुल्य गांव लिसाड़ी से होगी और इसका समापन मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र कांच का पुल पर होगा। रोड शो की समाप्ति के बाद अखिलेश मीडिया से भी मिलेंगे और उनके प्रश्नो का जवाब देंगे। रोड शो के बार में जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के  जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया दोपहर 2 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव परतापुर हवाई पट्टी पहुंचेंगे। जहां से लिसाड़ी गांव से रोड शो शुरू करेंगे। 2:30 बजे रोड शो शुरू होगा, रोड शो अंजुम पैलेस, ट्यूबवेल तिराहा, गोला कुंआ से होते हुए कांच का पुल पर रोड शो सपंन्न होगा।

मेरठ में समाजवादी पार्टी की महापौर प्रत्याशी सीमा प्रधान के चुनाव में पार्टी के मुस्लिम नेताओ द्वारा दूरी बनाए रखने की चर्चाए हवा में हैं। इसको देखते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव करीब नौ किलोमीटर लम्बे इस रोड शो की समाप्ति के बाद  शहर विधायक रफीक अंसारी के करीम नगर स्थित आवास पर पहुंचेंगे। गौरतलब है की विधायक रफीक अंसारी का नाम नाराज मुस्लिम नेताओं में सबसे ऊपर है क्योंकि उनके द्वारा अपनी पत्नी के लिए महापौर का टिकट माँगा गया था।  रफीक अंसारी के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने भी निकाय चुनाव से दूरी बना ली। सपा प्रमुख यह जानते हैं की शहर विधानसभा सीट के मुस्लिम वोटर महापौर चुनाव के परिणाम बदलने में सक्षम हैं इसी वजह से अखिलेश यादव पिछले कुछ दिनों से लगातार मेरठ के मुस्लिम नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। मेरठ में रूठे हुए मुस्लिम नेताओ को मनाने में सपा नेता जावेद आब्दी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अब अखिलेश इन नेताओ को मनाने में कितने सफल हुए है ये तो 13 मई को निकाय चुनाव का रिजल्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

संबंधित पोस्ट

Varavara Rao: चार साल बाद जेल से छूटेंगे वरवरा राव, भीमा-कोरेगांव हिंसा केस में ‘सुप्रीम’ राहत

Karnavati 24 News

राहुल गांधी ने केंद्र के “जुमले” की खिंचाई की, रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया है

Karnavati 24 News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हाथ जोड़कर माफी मांगी, क्यां है वजह

Admin

બીજેપી ધારાસભ્યના પુત્રના ઘરે દરોડા, જપ્ત કરવામાં આવ્યા 6 કરોડ રૂપિયા

Admin

बीजेपी का भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की टी-शर्ट पर वार

Karnavati 24 News

કેન્દ્રીય મંત્રી એસપી સિંહ બઘેલની વિવાદિત ટિપ્પણી, કહ્યું- ઉપરાષ્ટ્રપતિ, રાજ્યપાલના પદ માટે મુસ્લિમો સહિષ્ણુતાનો મુખોટો પહેરે છે…!

Admin