Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

लखनऊ : राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दिए बीएलओ को हर घर मतदान पर्ची पहुंचने के निर्देश

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार द्वारा सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को इस बात का निर्देश दिया गया है कि निकाय चुनाव म मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करें।इसके अलावा बीएलओ द्वारा मतदान की पर्ची मतदाताओं के घर तक पहुंचाई जाए जिससे  किसी भी मतदाता को मतदान के समय किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और वह अपने मताधिकार का प्रयोग आसानी के साथ कर सके। इसके साथ ही साथ मतदान स्थल पर किसी भी मतदाता को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। निर्वाचन आयुक्त द्वारा यह सारी बाते वर्चुअल माध्यम से वह दूसरे चरण के लिए अधिकारियों से की जा रही थी।

निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।। दरअसल पहले चरण के मतदान में मतदान का प्रतिशत उम्मीद से काफी कम रहा था । पहले चरण में 37 जिलों में चुनाव के लिए मतदान हुआ जिसमें सिर्फ 52 प्रतिशत ही मतदान हो पाया था । मतदान का यह प्रतिष साल 2017 के चुनाव से भी कम पाया गया है। इसी वजह से मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने की कोशिश हो रही है। गौरतलब है की दूसरे चरण में 38 जिलों में चुनाव होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने इन जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और प्रेक्षकों को इस बात के निर्देश दिए हैं कि वे मतदाताओं को नियमानुसार सुविधाए उपलब्ध कराएं। मतदाता पर्ची घर पहुंचाने के साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि किसी भी पोलिंग बूथ पर किसी भी मतदाता को अपना मत देने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाता को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराया जाए। यह कोशिश करें कि मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे।

संबंधित पोस्ट

बिहार: अमित शाह आज करेंगे राज्य का दौरा; भाजपा, महागठबंधन राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करने को तैयार

Admin

राज्यपाल के भाषण से 50 करोड़ का बजट मिला : एक लाख लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन मुहैया कराएगी सरकार, सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा

Karnavati 24 News

पंजाब हरियाणा ही नही प्रदूषण कर रहा है पूरे उत्तर भारत को प्रदूषित: केजरीवाल

Admin

લુલા દા સિલ્વા ત્રીજી વાર બન્યા બ્રાઝિલના રાષ્ટ્રપતિ, કહ્યું- ફાસીવાદના પ્રેમીઓ વિરુદ્ધ મળ્યો જનાદેશ

Admin

सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवन राम से की, भड़क गए नरोत्तम मिश्रा

Admin

કર્ણાટકમાં ભાજપ માટે આગળ કૂવો અને પાછળ ખીણ? જાણો, અમિત શાહની યેદિયુરપ્પા સાથેની મુલાકાતનું રાજકીય મહત્ત્વ

Karnavati 24 News