Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

मानसून सत्र से पहले हुआ बड़ा ऐलान, अब संसद में धरना नही दे पाएंगे सांसद

सोमवार से मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले आज एक आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक संसद में किसी भी धरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आपको बता दें कि संसद के इस सत्र के काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष के पास महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना जैसे ऐसे कई मुद्दे हैं, जिसपर सरकार के साथ तकरार देखने को मिल सकती है। राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी के एक नए आदेश के अनुसार, संसद सदस्य किसी भी धरने या हड़ताल के लिए इसके परिसर का उपयोग नहीं कर सकते हैं। पीसी मोदी के आदेश में कहा गया है, “सदस्य किसी भी प्रदर्शन, धरना, हड़ताल, उपवास या किसी धार्मिक समारोह को करने के उद्देश्य से संसद भवन के परिसर का उपयोग नहीं कर सकते हैं।” उन्होंने सदस्यों से सहयोग की अपील की है। वहीं, कांग्रेस ने इस फैसले का विरोध किया है। पार्टी के मीडिया सेल के प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट कर इस फैसले पर तंज कसा है। उन्होंने आदेश की चिट्ठी ट्वीट करते हुए लिखा, ‘विश्वगुरु की नवीनतम सलाह- धरना मना है!’ विपक्ष के पास महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना जैसे ऐसे कई मुद्दे हैं, जिसपर सरकार के साथ तकरार देखने को मिल सकती है। राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी के एक नए आदेश के अनुसार, संसद सदस्य किसी भी धरने या हड़ताल के लिए इसके परिसर का उपयोग नहीं कर सकते हैं। पीसी मोदी के आदेश में कहा गया है, “सदस्य किसी भी प्रदर्शन, धरना, हड़ताल, उपवास या किसी धार्मिक समारोह को करने के उद्देश्य से संसद भवन के परिसर का उपयोग नहीं कर सकते हैं।” उन्होंने सदस्यों से सहयोग की अपील की है। वहीं, कांग्रेस ने इस फैसले का विरोध किया है। पार्टी के मीडिया सेल के प्रभारी जयराम रमेशने ट्वीट कर इस फैसले पर तंज कसा है। उन्होंने आदेश की चिट्ठी ट्वीट करते हुए लिखा, ‘विश्वगुरु की नवीनतम सलाह- धरना मना है!’

संबंधित पोस्ट

बीजेपी के साथ जाने के सवाल पर बोले राजभर, ‘अखिलेश के साथ हूं, अमित शाह से मेरी मुलाकात नहीं’

Karnavati 24 News

सूरत के स्टेशनों पर बिहार-यूपी जाने की भीड़: बुकिंग क्लर्क खुद ही टिकट देने आएंगे, छठ तक दो लाख लोगों के गांव जाने का अनुमान – Gujarat News

Gujarat Desk

मुख्यमंत्री चन्नी के भतीजे की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अवैध खनन मामले में 14 दिनों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

Karnavati 24 News

जी-20 की अध्यक्षता के लिए आज भारत करेगा लोगो और वेबसाइट जारी

Admin

Yogi Oath Ceremony: यूपी में भाजपा की नवनिर्वाचित सरकार 25 मार्च को लेगी शपथ

Karnavati 24 News

केदारनाथ मंदिर 10 हजार KG फूलों से सजाया गया: वडोदरा के 220 भक्तों ने सजाया, 8 राज्यों और 3 देशों से मंगवाए गए फूल

Gujarat Desk