Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

मुख्यमंत्री चन्नी के भतीजे की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अवैध खनन मामले में 14 दिनों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आपको बता दें कि भूपिंदर सिंह हनी की हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। इससे पहले भी भूपिंदर सिंह हनी की हिरासत बढ़ाई गई थी। कोर्ट में ईडी ने दावा किया था कि भूपिंदर हनी ने पूछताछ में कबूला कि अवैध खनन मामले में अधिकारियों का तबादला करवाकर करोड़ों रुपए की वसूली की है।

Punjab CM Charanjit Singh Channis nephew Bhupinder S Honey sent to 14-day judicial custody in illegal sand mining case
ANI (@ANI) February 11, 2022

भूपिंदर सिंह हनी की गिरफ्तारी के बाद उन्हें 8 फरवरी तक के लिए हिरासत में भेजा गया था। इसके बाद हिरासत को 3 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया था। ऐसे में शुक्रवार को एक बार फिर से भूपिंदर सिंह हनी की हिरासत बढ़ाई गई। ईडी ने बताया था कि भूपिंदर हनी ने कबूला है कि सीमावर्ती राज्य में अवैध खनन से जुड़ी गतिविधियों और अधिकारियों की नियुक्ति अथवा तबादले में मदद करने के एवज में उसे 10 करोड़ रुपए नकद मिले थे।
3 फरवरी को हुई थी गिरफ्तारी
मुख्यमंत्री चन्नी के भतीजे भूपिंदर हनी की 3 फरवरी को गिरफ्तारी हुई थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने 18 जनवरी को भूपिंदर हनी और अन्य के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की थी। इस दौरान भूपिंदर हनी के ठिकाने से करीब 7.9 करोड़ रुपए, जबकि उससे जुड़े संदीप कुमार नाम के शख्स के परिसर से करीब दो करोड़ रुपए जब्त किए गए थे।

ईडी ने समन जारी कर भूपिंदर हनी को पूछताछ के लिए बुलाया था। 8 घंटे तक लंबी चली पूछताछ के बाद भूपिंदर हनी को गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था। जहां कोर्ट ने भूपिंदर हनी को 8 फरवरी तक ईडी की हिरासत में भेजा था।

संबंधित पोस्ट

सूरत रेलवे स्टेशन पर टिकट की डेढ़ किमी लंबी लाइन: यूपी-बिहार के पैसेंजर्स की भीड़, यात्री बोले- कोई इंतजाम नहीं, पुलिस डंडे बरसा रही

Gujarat Desk

चाइना डोर से युवती की मौत के बाद उज्जैन में जागा प्रशासन, सख्त कार्रवाई शुरू

Karnavati 24 News

लिव-इन में रही लड़की के अबॉर्शन को कोर्ट का इंकार: कोर्ट ने कहा- वयस्क उम्र में सहमति से रिश्ते बनने पर नहीं दे सकते गर्भपात की इजाजत – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात के मोरबी में दिनदहाड़े 90 लाख की लूट: अंगड़िया फर्म मालिक की कार को टक्कर मारकर रोका, नकदी से भरे बैग लूटकर हुए फरार

Gujarat Desk

स्वास्थ्य मंत्री की स्वास्थ्यकर्मियों को चेतावनी: गुजरात पंचायत विभाग के कर्मचारियों ने जल्द हड़ताल खत्म नहीं की तो कार्रवाई होगी – Gujarat News

Gujarat Desk

ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM मोदी का पहला गुजरात दौरा: 26 मई को वडोदरा, भुज और अहमदाबाद में रोड शो, रूट पर ब्रह्मोस-राफेल की झांकी रखी जाएगी – Gujarat News

Gujarat Desk