Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

लिव-इन में रही लड़की के अबॉर्शन को कोर्ट का इंकार: कोर्ट ने कहा- वयस्क उम्र में सहमति से रिश्ते बनने पर नहीं दे सकते गर्भपात की इजाजत – Gujarat News

3 साल युवक के साथ बतौर पार्टनर रही थी 23 वर्षीय लड़की।

गुजरात हाईकोर्ट ने लिवइन पार्टनर से गर्भवती 23 वर्षीय लड़की को 6 माह के गर्भ को गिराने की इजाजत देने से इनकार कर दिया। युवती ने रूम पार्टनर रहे युवक के खिलाफ शादी का वादा कर दुष्कर्म का आरोप लगवाया है। इसके बाद गर्भपात की इजाजत के लिए हाईकोर्ट पहुंची

.

रूम पार्टनर के साथ 3 साल से से रह रही थी गर्भपात की इजाजत के लिए लड़की ने अदालत को बताया था कि रूम पार्टनर युवक के साथ वह 3 साल से अधिक समय से रह रही थी। पार्टनर से 6 माह का गर्भ ठहरा है। वह युवक मुझे स्वीकारने को तैयार नहीं है। इसलिए गर्भपात की इजाजत दी जाए। सरकारी वकील ने दलील दी कि लड़की वयस्क है। उसने मर्जी से संबंध बनाए हैं। हाईकोर्ट गर्भपात की इजाजत नहीं दे सकता।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए अहमदाबाद आई थी मामला सौराष्ट्र अंचल के अमरेली की इंजीनियरिंग स्टूडेंट का है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए अहमदाबाद आई थी, जहां समाज के युवक के साथ बतौर रूमपार्टनर रहना शुरू किया। दो साल पहले करीब आने पर दोनों ने लिव-इन रिलेशनशिप एग्रीमेंट भी कर लिया था। छात्रा की दर्ज शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित पोस्ट

डूबता हुआ 5 सितारा होटल खरीदने के बाद अब मुकेश अंबानी इस कपड़ा कंपनी को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं

Karnavati 24 News

आसाराम ने जोधपुर जेल में सरेंडर किया: अंतरिम जमानत खत्म होने पर लौटा; जमानत बढ़ाने की याचिका पर कल होगी सुनवाई – Jodhpur News

Gujarat Desk

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंची: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि अर्पित की, केवड़िया में नर्मदा आरती में होंगी शामिल – Gujarat News

Gujarat Desk

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 की विनर बनीं सौम्या कांबले, जानिए क्या-क्या मिला?

Karnavati 24 News

Budget 2022: सस्ते हो सकते हैं मोबाइल फोन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कस्टम ड्यूटी में कटौती का ऐलान कर सकती है सरकार

Karnavati 24 News

पीएम मोदी जामनगर के एनिमल रेस्क्यू सेंटर ‘वनतारा’ पहुंचे: शाम को ‘गिर नेशनल पार्क’ जाएंगे, सोमवार को सोमनाथ, द्वारका और गिर जिलों का दौरा करेंगे – Gujarat News

Gujarat Desk