Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामला: पंजाब सरकार की कार्रवाई, जांच के लिए बनी हाई लेवल कमेटी

पंजाब के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बुधवार को उस वक्त ‘‘गंभीर चूक’’ की घटना हुई जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने उस सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जहां से उन्हें गुजरना था.
पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक की जांच के लिए गुरुवार को एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. पंजाब के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बुधवार को उस वक्त ‘‘गंभीर चूक’’ की घटना हुई जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने उस सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जहां से उन्हें गुजरना था. प्रधानमंत्री इस व्यवधान के कारण एक फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक फंसे रहे. इसके बाद प्रधानमंत्री रैली सहित किसी भी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना पंजाब से दिल्ली लौट गए.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को तत्काल रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देते हुए कहा कि उसने सुरक्षाकर्मियों की आवश्यक तैनाती सुनिश्चित नहीं की. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रक्रिया में इस तरह की लापरवाही पूरी तरह से अस्वीकार्य है और जवाबदेही तय की जाएगी. हालांकि, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस बात से इनकार किया कि कोई सुरक्षा चूक हुई या इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद था. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जांच के लिए तैयार है.

संबंधित पोस्ट

Uttar Pradesh Election: नगर पंचायत का ऑफिस बना समाजवादी पार्टी का कार्यालय, कार्यकर्ताओं ने आचार सहिंता की उड़ाई धज्जियां

Karnavati 24 News

भारत के गलती से पाकिस्तान में मिसाइल दागने पर क्या-क्या बोला चीन?

Karnavati 24 News

दिल्ली – मनीष सिसोदिया की मुश्किलें नही हो रही कम

Karnavati 24 News

राहुल गाँधी को हुई सजा , सूरत कोर्ट ने माना दोषी

Karnavati 24 News

प. बंगाल – ममता के मंत्रीमंडल में फेरबदल देखिये कौन बना मंत्री

Karnavati 24 News

કેન્દ્રીય મંત્રી એસપી સિંહ બઘેલની વિવાદિત ટિપ્પણી, કહ્યું- ઉપરાષ્ટ્રપતિ, રાજ્યપાલના પદ માટે મુસ્લિમો સહિષ્ણુતાનો મુખોટો પહેરે છે…!