Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

प. बंगाल – ममता के मंत्रीमंडल में फेरबदल देखिये कौन बना मंत्री

वर्तमान में देश की राजनीती गरमाई हुई है इसी से जुडी हुई खबर आई ही ममता के मंत्री मंडल में बदलाव ..पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल में बदलाव कर दिया है। तृणमूल मंत्रिमंडल में नौ सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा से टीएमसी में गए बाबुल सुप्रियो शामिल हैं। कोलकाता में नौ मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें बाबुल सुप्रियो, स्नेहासिस चक्रवर्ती, पार्थ भौमिक, उदयन गुहा, प्रदीप मजूमदार, ताजमुल हुसैन, सत्यजीत बर्मन शामिल हैं। बीरबाहा हांसदा और बिप्लब रॉय चौधरी ने स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों के रूप में शपथ ली। दरअसल, सीएम ममता बनर्जी ने हाल ही में एसएससी घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल से हटा दिया था। उनके उद्योग विभाग समेत कुछ अहम विभागों के पद रिक्त होने से यह विस्तार सह बदलाव किया गया है। टीएमसी ने कहा कि साल 2011 में टीएमसी के सत्ता में आने के बाद यह ममता सरकार का अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल है। 2021 में टीएमसी तीसरी बार बंगाल में सत्तारूढ़ हुई है। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब ममता बनर्जी की सरकार शिक्षक भर्ती घोटाले में बुरी तरह घिरी है। राज्य के वरिष्ठ मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तारी के बाद मंत्रिमंडल से हटाया गया है।

संबंधित पोस्ट

ભાજપ કેવી રીતે UPની તમામ લોકસભા બેઠકો જીતવાનો દાવો કરે છે?

Admin

पंजाब में नई शराब नीति को मिली मंजूरी, अब छोटे व्यपारियों को मिलेगा फायदा

Karnavati 24 News

बोरिस जॉनसन जल्द ही आधिकारिक तौर पर अपने इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं

Karnavati 24 News

दिल्ली आबकारी नीति मामला: आज पूछताछ से पहले केजरीवाल ने कहा, ‘सीबीआई किसी को भी जेल भेज सकती है’

Admin

गुजरात चुनाव सै पहले भरूच के झगड़िया मै कोग्रेस पार्टी की अहम बैठक हुई।।जिश्मे राजस्थान सरकार के वर्तमान केबिनेट मंत्री रहे हाजर

Admin

प्रियंका गांधी ने कहा- अग्निपथ योजना वापस लें: भाजपा सरकार को 24 घंटे में सेना भर्ती के नए नियम बदलने पड़े

Karnavati 24 News