Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

राहुल गाँधी को हुई सजा , सूरत कोर्ट ने माना दोषी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गाँधी को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. इसके बाद पुरे देश में राजनितिक हलचल मच गयी है|गुरुवार को सूरत कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर एक बयान दिया था। कथित तौर पर राहुल गांधी ने नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा था सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। चुनाव के दौरान राहुल के इस बयान पर खूब बवाल मचा था। राहुल के इस बयान पर गुजरात के भाजपा नेता पूर्णेंश मोदी ने याचिका दाखिल की थी। और फिर क्या था मामला बढ़ गया जिसमें गुरुवार को राहुल गांधी को आज सूरत कोर्ट ने दोषी करार दिया गया। सूरत सेशन कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा दी। हालांकि कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के तुरंत बाद कांग्रेस नेता को जमानत मिल गई है। इसके बाद हर राजनीतिक दल अपनी अपनी प्र्तिक्रियादे रहा है| हालाँकि राहुल गाँधी के पास अब भी सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प बाकि है |

संबंधित पोस्ट

સંજેલી તાલુકા પંચાયત કચેરી ખાતે કેન્દ્રીય મંત્રીની અધ્યક્ષતામાં મહત્વની બેઠક યોજાઇ

Admin

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट पर दी प्रतिक्रिया, कहा- ये बजट ऐसा है…

Admin

कर्नाटक चुनाव में टिकट से वंचित, ‘अपमानित’ जगदीश शेट्टार ने छोड़ी बीजेपी

Admin

BBC डॉक्यूमेंट्री पर ब्रिटिश सांसद ब्लैकमैन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, डॉक्यूमेंट्री को बताया प्रोपेगेंडा

Admin

किसी क्षेत्र, धर्म के पक्ष में पक्षपात नहीं: PM मोदी

Admin

राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है प्रधानमंत्री का जन्मदिन: कांग्रेस