Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

पंजाब के कपूरथला में नगर निगम ने जनता की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम ( SWS ) किया शुरू

पंजाब के कपूरथला में नगर निगम ने जनता की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम ( SWS ) किया शुरू

पंजाब के कपूरथला में नगर निगम ने जनता की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम ( SWS ) शुरू कर दिया गया है । जहां पर प्रापर्टी टैक्स , टीएस- वन , मृत्यु प्रमाणपत्र सहित जनउपयोगी सेवाएं जनता को मिलेंगी । जिसके लिए बाकायदा समय भी निर्धारित किया गया है । यह जानकारी निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने SWS के उद्घाटन उपरांत दी है । उन्होंने बताया कि फिलहाल यह सुविधाएं ऑफलाइन तरीके से उपलब्ध होंगी , लेकिन कपूरथला वासियों को निगम की अलग – अलग ब्रांच में माथा पच्ची करने की जरूरत नहीं होगी । इस सिस्टम के जरिये एक ही छत के नीचे तमाम सुविधाएं एकसाथ मिलेंगी । जिससे जनता के समय की बचत होगी और उन्हें परेशान भी नहीं होना पड़ेगा ।
कमिश्नर अनुपम कलेर ने बताया कि SWS जनता के लिए बेहरत लाभदायक साबित होगा । फिलहाल इसकी एक सप्ताह की कार्यशैली का अवलोकन किया जाएगा । इस दौरान जनता की फीडबैंक के अनुसार पाई जाने वाली खामियों को दूर करके इसे दुरुस्त व प्रभावशाली बनाया जाएगा । जिससे लोगों को अपने काम करवाने के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े । उन्होंने बताया कि SWS के नोडल अधिकारी सुपरिंटेंडेंट अमित कालिया होंगे । उन्होंने बताया कि फिलहाल इसमें जन्म – मृत्यु प्रमाणपत्र विभाग , प्रापर्टी टैक्स शाखा व वाटर सप्लाई व सीवरेज शाखा से संबंधित सुविधाएं मुहैया होंगी । इस नए सिस्टम से संबंधित समस्या का निवारण नोडल अधिकारी करेंगे ।
वहीं नगर निगम के पास काफी लंबे अर्से से कूड़ा डंपिंग स्थल न होने पर कमिश्नर कोई उचित जवाब नहीं दे पाई । बस इतना ही कहा कि डीसी के पास मामला उठाया गया है , उन्होंने एक कमेटी गठित कर दी हैं , जिसके जरिये जल्द ही डंपिंग स्थल की व्यवस्था हो जाएगी । शहर में सफाई सेवको की कमी को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही 130 स्वीपर व 45 सीवरमैन की भर्ती भी की जा रही है , जिससे कूड़ा निस्तारण में तेजी आएगी । माल रोड पर फुटपाथ पर लगने वाली रेहड़ियों व निगम की बजाय एक निजी व्यक्ति की ओर से अवैध वसूली पर कमिश्नर ने कहा कि वसूली के बारे में उन्हें नहीं मालूम है । हां , रेहड़ी वालों को नोटिस जारी कर दो दिन का समय दिया गया हैं । यदि उन्होंने रेहड़ियां नहीं हटाई तो निगम कार्रवाई अमल में लाएगा । इस मौके पर ईओ बृजमोहन , एसई राहुल गगनेजा एसडीओ ब्रांच हरजीत सिंह , पीए टू – कमिश्नर मनोज रत्ती , इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह , इंस्पेक्टर भजन सिंह , जूनियर सहायक संजय धीर I

संबंधित पोस्ट

US से डिपोर्ट किए गए और 33 गुजराती अहमदाबाद पहुंचे: इनमें 10 साल से कम उम्र के 11 बच्चे भी शामिल, अब तक 332 भारतीय स्वदेश लौटे – Gujarat News

Gujarat Desk

इशारों में बताया ऊंचा है विजय स्तम्भ: सांवलियाजी मंदिर बहुत बड़ा-खाना टेस्टी; गुजरात के 243 दिव्यांग बच्चे पहुंचे चित्तौड़गढ़ – Chittorgarh News

Gujarat Desk

एमपी के स्कूलों में लगेगा हिजाब पर बैन, स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

Karnavati 24 News

8 लाख की ड्रग्स के साथ साला-बहनोई सहित 3 गिरफ्तार: सूरत में 80.140 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ मैग्नेशियम सल्फेट का जखीरा भी जब्त – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात में भरूच की केमिकल कंपनी में बॉयलर फटा: 3 की मौत, 24 घायल; धमाके से आसपास की कंपनियों को भी पहुंचा नुकसान

Gujarat Desk

यूक्रेन की फर्स्ट लेडी ने की पति के लिए प्रार्थना: जेलेंस्की सिर्फ दो घंटे सोती हैं, 4 दिन में एक बार बंकर से बाहर आती हैं

Karnavati 24 News