Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

गुजरात में भरूच की केमिकल कंपनी में बॉयलर फटा: 3 की मौत, 24 घायल; धमाके से आसपास की कंपनियों को भी पहुंचा नुकसान

भरूच4 मिनट पहले

कॉपी लिंकरात करीब ढाई बजे कंपनी का बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई। - Dainik Bhaskar

रात करीब ढाई बजे कंपनी का बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई।

गुजरात में भरूच जिले के इंडस्ट्रियल एरिया जीआईडीसी में मंगलवार देर रात एक कंपनी में विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 24 कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को भरूच के अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट करवाया गया है। इनमें 4-5 कर्मचारियों की हालत गंभीर है।

बायलर फटने से लगी आग सायखा गांव के पास जीआईडीसी की विशाल फार्मा नाम की कंपनी में रात करीब ढाई बजे बॉयलर फट गया, जिससे प्लांट में आग लग गई। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास की 4 कंपनियों को भी नुकसान पहुंचा। हादसे में तीन कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

हादसे की 4 तस्वीरें…

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 टीमें मौके पर पहुंचीं । घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य अभी भी जारी है और मलबे को हटाने के साथ-साथ मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान भी जारी है।

बगैर अनुमति के चल रही है कंपनी: सरपंच सायखा गांव के सरपंच जयवीर सिंह ने हादसे को लेकर प्रशासन और कंपनी के मालिकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयवीर का कहना है कि यह कंपनी बिना किसी अनुमति के चल रही है। फिर भी प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

———————-

गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

सूरत में कपड़ा मिल में ड्रम फटने से भीषण आग:2 की मौत, कई महिला मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका

गुजरात में सूरत जिले के जोलवा गांव की संतोष टेक्सटाइल मिल में सोमवार शाम को बड़ा हादसा हुआ। मिल में केमिकल से भरा एक ड्रम अचानक फट गया, जिससे मिल में आग लग गई। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

स्ट्रोक से बिगड़ी एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा की तबीयत, अब वेंटिलेटर पर, दो बार कैंसर को दे चुकी है मात

Admin

अहमदाबाद एयरपोर्ट से 4 करोड़ का गांजा जब्त: बैंकॉक से आई युवती ट्रॉली बैग में छिपाकर लाई थी, बैग गुम होने से हुआ पर्दाफाश

Gujarat Desk

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: सुखबीर सिंह बादल ने जलालाबाद से भरा फॉर्म, कहा- अकाली दल की सरकार में हुआ सूबे का विकास

Karnavati 24 News

कोविड का असर: आरबीआई की रिपोर्ट- कोरोना से हुए आर्थिक नुकसान से उबरने में लगेंगे 12 साल, 3 साल में 50 लाख करोड़ का नुकसान

Karnavati 24 News

मध्य और उत्तर गुजरात, सौराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना: आंधी-तूफान के साथ 2, 3 और 4 फरवरी में ओले पड़ सकते हैं – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात के मोडासा में AAP की किसान-पशुपालक महापंचायत: केजरीवाल बोले- ये अमीरों की सरकार है, ये अदाणी की सरकार है, सारे कॉन्ट्रैक्ट अदाणी को ही देते हैं

Gujarat Desk