Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

गुजरात के मोडासा में AAP की किसान-पशुपालक महापंचायत: केजरीवाल बोले- ये अमीरों की सरकार है, ये अदाणी की सरकार है, सारे कॉन्ट्रैक्ट अदाणी को ही देते हैं

मोडासा (गुजरात)21 दिन पहले

कॉपी लिंकमोडासा के मेघराज रोड स्थित कुमकुम पार्टी प्लॉट में हो रही है महापंचायत। - Dainik Bhaskar

मोडासा के मेघराज रोड स्थित कुमकुम पार्टी प्लॉट में हो रही है महापंचायत।

गुजरात के मोडासा शहर में आज आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा विशाल किसान-पशुपालक महापंचायत का आयोजन किया गया। इस मौके पर AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी गुजरात पहुंचे। दोनों नेताओं ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि AAP किसानों-पशुपालकों का पूरा साथ देगी।

महापंचायत को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा- साबरकांठा अरावली के पशुपालक जब अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन करने गए तो इन गरीब पशुपालकों पर लाठियां बरसाई गईं और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। अगर किसान अपना हक मांग रहे थे, तो उनसे बैठकर बात करनी चाहिए या लाठी चलानी चाहिए, ये उनका अहंकार है। उनकी तरफ से किसान अशोक चौधरी को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाना चाहिए।

ये अमीरों की सरकार है, ये अदाणी की सरकार है, सारे कॉन्ट्रैक्ट अदाणी को ही देते हैं। आम आदमी पार्टी गरीबों, किसानों, मजदूरों की सरकार है, हम आपके साथ हैं, हम आपको आपका हक दिलाने आए हैं।

केजरीवाल ने कहा- अब तक गुजरात में विपक्ष नहीं था। अब गुजरात में आम आदमी पार्टी विपक्ष है।

केजरीवाल ने कहा- अब तक गुजरात में विपक्ष नहीं था। अब गुजरात में आम आदमी पार्टी विपक्ष है।

लंबी रेस का घोड़ा हैं AAP के नेता पशुपालकों की मांग का समर्थन करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी पूरा साथ देगी और कभी किसानों पर गोली चली तो सबसे पहले उनके सीने पर चलानी होगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस गुजरात से उखड़ गई उसी तरह अब भाजपा साफ हो जाएगी। क्योंकि अब AAP के रूप में लोगों को विकल्प मिल गया है। केजरीवाल ने कहा कि AAP के नेता लंबी रेस के घोड़े हैं।

उन्होंने आगे कहा- 1985 में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनी थी। दो साल के बाद कांग्रेस को इतना अहंकार हो गया, उन्होंने किसानों पर गोली चलाई। 10 किसान मारे गए और उसके बाद से अब तक उनकी सरकार नहीं बन पाई। अब इसी तरह भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

जैसे कांग्रेस ने दमन किया तो कांग्रेस को उखाड़ दिया, उसी तरह बीजेपी को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक गुजरात के पास विकल्प नहीं था, गुजरात में बीजेपी की सरकार नहीं है। गुजरात में बीजेपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार है। अब तक गुजरात में विपक्ष नहीं था। अब गुजरात में आम आदमी पार्टी विपक्ष है।

कांग्रेस के नेता शादी के घोड़े हैं केजरीवाल ने आगे कहा कि राहुल गांधी के एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता शादी के घोड़े हैं,जबकि आप वाले लंबी रेस के। पूर्व सीएम ने कहा- कुछ दिन पहले राहुल गांधी आए थे। वह कह गए कि एक शादी का घोड़ा होता है, एक रेस का घोड़ा होता है।

कांग्रेस के सारे शादी के घोड़े हैं। लेकिन AAP वाले सारे लंबी रेस के घोड़े हैं। केजरीवाल ने अपने नेताओं को लंबी रेस का घोड़ा बताने के बाद शेर भी बताया। उन्होंने कहा- शेर हैं, शेर, आम आदमी पार्टी के इसुदान गढ़वी, गोपाल इटालिया सभी लोग शेर हैं।

लोग मजबूरी में भाजपा को वोट देते हैं: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- गुजरात में 30 साल से भाजपा है। लोग मजबूरी में भाजपा को वोट देते हैं, क्योंकि कांग्रेस भी भाजपा में मिल गई है। अब आम आदमी पार्टी ने गुजरात में एक नया विकल्प दिया है। केजरीवाल के गुजरात आते ही भाजपा पशुपालकों को आधा पैसा देने पर सहमत हो गई है।

उन्होंने पंजाब में मुफ़्त बिजली और 88% घरों में शून्य बिल का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा महंगे बिल लाती है।

भगवंत मान ने पंजाब में 55,000 सरकारी नौकरियों, 10 लाख स्वास्थ्य कार्ड और गांवों में खेल के मैदानों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे का इस्तेमाल मुफ्त बिजली, अच्छे सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक और बुनियादी ढांचे के लिए किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा की लूट अब नहीं चलेगी और गुजरात की जनता “झाड़ू” से पूरे भारत की व्यवस्था सुधारेगी।

एक महीने में केजरीवाल का दूसरा गुजरात दौरा इससे पहले इसी माह दो और तीन जुलाई को भी अरविंद केजरीवाल गुजरात के दौरे पर गए थे. अब वे गुजरात में अपने दूध के उचित दाम माँग रहे किसान पशुपालकों के प्रदर्शन पर वहां की सरकार के खिलाफ किसानों का समर्थन करेंगे. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि गुजरात में दूध की उचित कीमत की मांग करने वाले किसानों पर बीजेपी सरकार ने लाठी चार्ज के आदेश दिए थे, जिससे एक किसान की मौत हो गई थी।

14 जुलाई को अरावली और साबरकांठा में हुआ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था।

14 जुलाई को अरावली और साबरकांठा में हुआ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था।

14 जुलाई से अब तक पशुपालकों का आंदोलन बयाड के पूर्व विधायक और साबर डेयरी के निदेशक के नेतृत्व में मूल्य वृद्धि की मांग को लेकर एक मौन रैली निकाली गई थी। फिर, 14 जुलाई को अरावली और साबरकांठा जिलों के हजारों पशुपालक विरोध प्रदर्शन करने के लिए हिम्मतनगर के साबर डेयरी पहुंचे थे।

इस दौरान पुलिस और पशुपालकों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव भी किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस घटना में 77 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई और 47 पशुपालकों को हिरासत में लिया गया था। इसी दिन एक पशुपालक अशोक चौधरी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा- गुजरात दौरे से पहले अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा है कि गुजरात में सरकार के खिलाफ घोर भ्रष्टाचार का आवाज उठाने पर आम आदमी पार्टी के नेता चैतर वसावा को गिरफ्तार कर लिया। गुजरात में 30 साल शासन करने के बाद आज बीजेपी का अहंकार और भ्रष्टाचार चरम पर है।

——————————- ये खबर भी पढ़ें…

केजरीवाल का ऐलान- बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP:अब कांग्रेस से गठबंधन नहीं, INDIA अलायंस लोकसभा के लिए था

आम आदमी पार्टी (AAP) बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अहमदाबाद में कहा, I.N.D.I.A. गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। अब हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं है। केजरीवाल गुजरात के दो दिन के दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

11 राज्यों में ब्लास्ट की धमकियां भेजने वाली लड़की अरेस्ट: बॉयफ्रेंड को फंसाने रची थी साजिश, साइबर टूल्स व सोशल इंजीनियरिंग में एक्सपर्ट है आरोपी

Gujarat Desk

स्वदेश से लौटी प्रियंका चोपड़ा! तीन साल बाद भारत वापसी को लेकर भावुक दिखीं एक्ट्रेस

Admin

अहमदाबाद के स्कूल में 8 साल की छात्रा को अटैक: कक्षा 3 में पढ़ती थी; सीने में उठा दर्द, बैंच पर बैठते ही जमीन पर गिरी, मौत – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरातियों ने गोवा एयरपोर्ट को बना दिया गरबा मैदान: फ्लाइट 7 घंटे लेट हुई, यात्री ने कहा- अब यहीं गरबा करना पड़ेगा, स्टाफ ने इंतजाम कर दिया – Gujarat News

Gujarat Desk

कार्तिकेय 2: निखिल के फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को पछाड़ा

Karnavati 24 News

शिवराज और दिग्गी राजा की मुलाकात पर शुरू हुआ पोलिटिकल ड्रामा, कांग्रेस विधायक ने कहीं ये बात

Karnavati 24 News