Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होने वाली है फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी

फिल्मकार संजय लीला भंवर्षी की अभिनेत्री आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का लोगों को काफी लंबे समय से इन्तजार था. कोविड-19 महामारी के बढते मामलों की वजह से फिल्म की रिलीज को कई बार टाला गया पर आखिर में फिल्म ने 25 फरवरी को सिनेमाघरो में रिलीज कर दी गयी थी. फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का लोगों में काफी क्रेज देखा जा रहा है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई भी कर रही है. रिलीज होते ही फिल्म ने पहले दिन 10.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी और बीते दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है.
अभिनेत्री आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर अब एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार फिल्म के मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. मेकर्स के अनुसार फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज की जाएगी. मतलब बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करने के बाद आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ अब ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर अपने जलवे बिखेरने को तैयार है.

समाचारों के अनुसार, मेकर्स ने सिनेमाघरों में फिल्म के आठ हफ्ते पूरे होने के बाद इसे ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने का फैसला लिया है. 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म का अब 22 अप्रैल, 2022 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर किया जायेगा. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि कोविड-19 महामारी से पहले किसी भी फिल्म के मेकर्स अपनी फिल्म को सिनेमाघरों में 8 हफ्ते पूरे होने के बाद ही ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज कर सकते थे. फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के मेकर्स ने इस बात पर सहमति जताते हुए यह फैसला लिया है.

संबंधित पोस्ट

28 जनवरी को राजकोट में होगा भारत-इंग्लैंड टी20 मैच: 1500 से 7000 तक के होंगे टिकट, कल से बुक माय शो पर होगी बुकिंग – Gujarat News

Gujarat Desk

राजस्थानियों का करोड़ों का माल जला, पत्नी-बच्चे भूखे: व्यापारी बोले- बच्चों की फीस कहां से चुकाएं, स्कूल वाले नाम काटने की धमकी दे रहे – Rajasthan News

Gujarat Desk

लेडी-प्रिंसिपल ने ऑस्ट्रेलिया में दी पति की प्रेमिका की सुपारी: नर्स के साथ अफेयर से नाराज थी, CID अधिकारी बताने वाले शख्स ने लिया था जिम्मा – Rajasthan News

Gujarat Desk

केजरीवाल का गुजरात में ऐलान-बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP: अब कांग्रेस से गठबंधन नहीं, INDIA अलायंस लोकसभा के लिए था

Gujarat Desk

11 राज्यों में ब्लास्ट की धमकियां भेजने वाली लड़की अरेस्ट: बॉयफ्रेंड को फंसाने रची थी साजिश, साइबर टूल्स व सोशल इंजीनियरिंग में एक्सपर्ट है आरोपी

Gujarat Desk

13 साल की रेप पीड़ित को गर्भपात की इजाजत: 33 हफ्ते की प्रेग्नेंट है; गुजरात हाईकोर्ट ने कहा- विशेषज्ञ डॉक्टर की मौजूदगी में अबॉर्शन हो

Gujarat Desk