Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द करने वाले हैं शादी

बॉलीवुड अभिनेता्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की चर्चाएं एक बार फिर से शुरू हो गई हैं। आलिया और रणबीर दोनों के ही फैंस चाहते हैं कि उनकी शादी जल्द हो जाए लेकिन किसी न किसी कारण से फैंस के हाथ निराशा ही लग रही है। आलिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब कहा था कि वह मन ही मन रणबीर से शादी कर चुकी हैं तो फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा था, ऐसे में जब दोनों असल में सात फेरे लेंगे तो पता नहीं क्या ही होगा। वैसे मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया फिल्म ब्रह्मास्त्र के तुरंत बाद सात फेरे ले सकते हैं।

 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की डेट को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही हैं। इससे पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि बॉलीवुड का यह क्यूट कपल दिसबंर 2022 में सात फेरे लेगा। वहीं अब ई-टाइम्स की नयी रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दिसबंर नहीं बल्कि अक्टूबर 2022 में शादी कर सकते हैं। हालांकि रणबीर कपूर और हालिया भट्ट की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

 

रणबीर कपूर ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, यदि कोविड-19 महामारी नहीं आई होती तो वह आलिया भट्ट से वर्ष 2021 के अप्रैल में ही शादी कर चुके होते। वहीं हाल ही में जब आलिया भट्ट से रणबीर संग शादी को लेकर प्रश्न किया गया था तो उन्होंने कहा, मैंने दिमाग में रणबीर से शादी कर ली है, दरअसल, मैं काफी समय पहले ही रणबीर से दिमाग में शादी कर चुकी हूं। सब कुछ होने की वजह होती है, जब भी हम शादी करेंगे तो यह सही और खूबसूरत तरह से पता चलेगा।

आलिया भट्ट की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की सक्सेस के बाद अदाकारा सातवें आसमान पर हैं और उनकी खुशी में भट्ट परिवार के साथ-साथ रणबीर कपूर भी झूम रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

अवैध संबंध के शक में 14 वर्षीय लड़के की हत्या: सूरत के सायण गांव की घटना, नाबालिग को पत्नी के साथ खड़ा देखकर पति ने आपा खोया – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात में टायर फटने से 2 ट्रक भिड़े, ब्लॉस्ट हुआ: 2 की मौत, 3 घायल; दो अन्य गाड़ियां भी चपेट में आईं

Gujarat Desk

‘उन्हें लगता है कि मुझे भारत पसंद नहीं है लेकिन यह असत्य है’, आमिर खान ने #BoycottLaalSinghChaddha पर जवाब दिया

Karnavati 24 News

उदयपुर में 70 फीट ऊंचाई पर फंसे टूरिस्ट: जिप लाइन के बीच ढाई मिनट तक हवा में लटकते रहे, गुजरात से आए थे 4 दोस्त – Udaipur News

Gujarat Desk

गुजरात के पेढवाड़ा गांव में घुसा 8 शेरों का झुंड: रातभर गांव की गलियों में टहले, गाय का शिकार किया; लोगों ने छतों से वीडियो बनाए

Gujarat Desk

आज से तीन दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे गृह: कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे मकर संक्रांति, कई विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास करेंगे – Gujarat News

Gujarat Desk