Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

केजरीवाल का गुजरात में ऐलान-बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP: अब कांग्रेस से गठबंधन नहीं, INDIA अलायंस लोकसभा के लिए था

अहमदाबाद11 मिनट पहले

कॉपी लिंकअरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। - Dainik Bhaskar

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

आम आदमी पार्टी (AAP) बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अहमदाबाद में कहा, I.N.D.I.A. गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। अब हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं है।

केजरीवाल गुजरात के दो दिन के दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के विसावदर उपचुनाव में हमने कांग्रेस से अलग लड़कर तीन गुना ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

उन्होंने कहा, यह जनता का सीधा संदेश है कि अब विकल्प आम आदमी पार्टी है। आगे गुजरात में चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। दिल्ली में हार पर कहा कि ऊपर-नीचे होता रहेगा। पंजाब में हमारी सरकार दोबारा बनेगी।

केजरीवाल की 3 बड़ी बातें

भाजपा की सरकार ने गुजरात को बर्बाद कर दिया है। सूरत समेत कई शहर पानी में डूबे हुए हैं। किसान, युवा और व्यापारी समेत सभी वर्ग परेशान हैं। इसके बाद भी बीजेपी गुजरात में जीतती आ रही है, क्योंकि लोगों के पास विकल्प नहीं था। कांग्रेस पार्टी को बीजेपी को जीत दिलाने के लिए ठेका दिया जाता है।अब आम आदमी पार्टी आ गई है। आम आदमी पार्टी को लोग एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं। विसावदर में जिस तरह से लोगों ने वोट दिया। ये माहौल, ये गुस्सा पूरे गुजरात के लोगों के अंदर है। मैंने कई जगह लोगों से बात की। लोगों में इसी तरह का गुस्सा है। यही गुस्सा विसावदर में देखने को मिला।बीजेपी ने कांग्रेस को भेजा था कि इनके वोट काटो। कांग्रेस ने ठीक से काम नहीं किया। बीजेपी से कांग्रेस वालों को खूब डांट पड़ी। इंडिया गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा- वह अलायंस लोकसभा के लिए था। अब हमारी तरफ से कुछ नहीं है।

मुझे सिर्फ दो साल दीजिए, ये हवन है, इसमें आहुति दीजिए पार्टी की सदस्यता के लिए केजरीवाल ने 9512040404 नंबर जारी कर कहा कि इस पर मिस्ड कॉल देकर आम आदमी पार्टी से जुड़िए। उन्होंने आगे कहा कि विसावदर उपचुनाव में जनता ने हम पर भरोसा किया है। अगर गुजरात का विकास करना है तो युवाओं को हमारे साथ जुड़ना चाहिए।

मुझे सिर्फ दो साल दीजिए, ये हवन है, इसमें आहुति दीजिए। अगर गुजरात का विकास करना है तो आम आदमी पार्टी से जुड़िए। विसावदर की जीत कोई बड़ी जीत नहीं, बल्कि 2027 का सेमीफाइनल है। बीजेपी ने 30 साल तक गुजरात पर राज किया है और आज गुजरात बर्बाद हो गया है।

—————————————-

उपचुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

गुजरात के विसावदर, पंजाब के लुधियाना में AAP जीती; बंगाल में काउंटिंग के दौरान ब्लास्ट, बच्ची की मौत

चार राज्यों की 5 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आ चुका है। गुजरात की कडी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र चावड़ा जीते। उन्होंने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को हराया। विसावदर पर AAP के गोपाल इटालिया जीते। भाजपा के कीर्ति पटेल दूसरे नंबर पर रहे। पूरी खबर पढ़ें…

संबंधित पोस्ट

गुजरात के पिता-बेटी की अमेरिका में हत्या: शराब स्टोर खोलते ही आरोपी ने दोनों पर की फायरिंग, 7 साल पहले US शिफ्ट हुआ था परिवार

Gujarat Desk

ये हैं कंगना के शो लॉकअप की पहली कंटेस्टेंट, जाने क्या है इनका नाम

Karnavati 24 News

डेथ एनिवर्सरी: इरफान खान के बेटे बाबिल को याद आया पिता, कहा- मैं आगे बढ़ने को तैयार नहीं

Karnavati 24 News

गुजरात में बस-जीप-बाइक की भिड़ंत में पांच की मौत: जीप और बाइक पर सवार लोगों की मौत हुई, आठ घायलों में एक गंभीर

Gujarat Desk

बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता को 20 साल कैद: मां ने प्रेमी को बचाने के लिए फर्जी एफिडेविट कराई थी, लेकिन कोर्ट ने नकारा – Gujarat News

Gujarat Desk

सूदखोरों की संपत्ति जब्त कर की जाएगी नीलाम: गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी बोले- देश में पहली बार, गुजरात सरकार यह कदम उठा रही – Gujarat News

Gujarat Desk