Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

गुजरात में बस-जीप-बाइक की भिड़ंत में पांच की मौत: जीप और बाइक पर सवार लोगों की मौत हुई, आठ घायलों में एक गंभीर

साबरकांठा (हिम्मतनगर)5 दिन पहले

कॉपी लिंकखेड़ब्रह्मा-अंबाजी मार्ग पर हिंगटिया गांव के पास हुआ हादसा। - Dainik Bhaskar

खेड़ब्रह्मा-अंबाजी मार्ग पर हिंगटिया गांव के पास हुआ हादसा।

गुजरात में साबरकांठा जिले के खेड़ब्रह्मा-अंबाजी मार्ग पर शनिवार दोपहर हिंगटिया गांव के पास एक भीषण हादसा हो गया। यहां एसटी बस, एक जीप और एक बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

खेरोज पीआई एनआर उमट के बताए मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए हिम्मतनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें एक महिला की हालत गंभीर है।

जीप के नीचे फंसे लोगों को निकाला हादसा इतना भयानक था कि जीप पूरी तरह से पलट गई और उसमें सवार लोग वाहन में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही खेरोज पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फंसे हुए लोगों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल एक लड़की को विशेष इलाज के लिए मटोड़ा अस्पताल भेजा गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों वाहन किसी अज्ञात कारण से तेज रफ्तार में एक-दूसरे से भिड़ गए। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। खेड़ब्रह्मा थाने के पीआई भी अपने स्टाफ के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी ली।

मृतकों के नाम… पोपटभाई साकाभाई तराल साईबाभाई गल्बाभाई बेगड़िया मंजुलाबेन बच्चूभाई बेगड़िया अजयभाई नवाभाई गमार एक अज्ञात व्यक्ति की इलाज के लिए खेड़ब्रह्मा से हिम्मतनगर लाते समय रास्ते में मौत हो गई।

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी: ॉपाकिस्तान से आया था GCA को ईमेल, बॉम्ब स्कॉड ने स्टेडियम की जांच की – Gujarat News

Gujarat Desk

महंगाई से निपटने के लिए कंपनियों की योजना: माल के दाम नहीं बढ़ाए बल्कि वजन घटाया, 155 ग्राम का विम बार 135 ग्राम हुआ

Karnavati 24 News

अहमदाबाद के स्कूल में 8 साल की छात्रा को अटैक: कक्षा 3 में पढ़ती थी; सीने में उठा दर्द, बैंच पर बैठते ही जमीन पर गिरी, मौत – Gujarat News

Gujarat Desk

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट, पिछले 24 घंटे में 15 हजार से भी कम केस, जानें कोविड के ताजा आंकड़े

Karnavati 24 News

सूरत में नकली नोटों के रैकेट का खुलासा: पश्चिम बंगाल से नकली नोट सूरत लाए थे, 6 लाख बाजार में चलाए; दो गिरफ्तार – Gujarat News

Gujarat Desk

सूरत में पति को बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म: तीन अरेस्ट, पुलिस ने 26 दिनों में ही 2053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की – Gujarat News

Gujarat Desk