Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता को 20 साल कैद: मां ने प्रेमी को बचाने के लिए फर्जी एफिडेविट कराई थी, लेकिन कोर्ट ने नकारा – Gujarat News

13 वर्षीय नाबालिग के गर्भवती होने पर हुआ था दुष्कर्म का खुलासा।

गुजरात में नवसारी जिले के जलालपुर तालुका में 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को कोर्ट ने 50 हजार रुपये के जुर्माने के साथ 20 साल सख्त कैद की सजा सुनाई है। आरोपी के दुष्कर्म से नाबालिग गर्भवती हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पॉक्स

.

नाबालिग के गर्भवती होने से हुआ था खुलासा विदित हो कि बच्ची की मां अपने पति से अलग प्रेमी सतीश पटेल के घर रहती थी। उसके साथ उसकी बेटी भी थी, जिसके साथ वर्ष 2024 में सतीश ने अकेलेपन का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। किशोरी को पेट दर्द होने पर जांच के दौरान उसके 4 महीने की गर्भवती होने की बात मालूम हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।

मां ने आरोपी को बचाने की कोशिश की मामले की सुनवाई अदालत में चल रही थी, तब शिकायतकर्ता विवाहिता ने प्रेमी सतीश को बचाने के लिए अदालत में झूठा हलफनामा पेश किया और आरोपी के समर्थन में गवाही दी। कोर्ट ने गुरुवार को आरोपी सतीश पटेल को वैज्ञानिक साक्ष्यों और डीएनए रिपोर्ट के आधार पर दोषी करार देते हुए समाज में एक उदाहरण स्थापित करने और ऐसे अपराधियों और अपराधियों में कानून का डर पैदा करने के उद्देश्य से 50 हजार रुपये के जुर्माने और 20 साल के सख्त कैद की सजा सुनाई है। यह फैसला समाज को एक कड़ा संदेश देता है कि बच्चों के खिलाफ अपराधों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

फैंस पर भड़कीं जया बच्चन कहा, आप लोग आंख में रोशनी डालते हैं, शर्म नहीं आती

Admin

कच्छ में एक साथ निकला 5 बच्चों का जनाजा: तालाब से भैंस निकालने में एक ही परिवार के 5 बच्चे डूब गए थे – Gujarat News

Gujarat Desk

राजकोट सड़क हादसे में 1 बच्चे समेत 5 की मौत: रॉन्ग साइड आ रहे ट्रक ने रिक्शा को टक्कर मारी, ड्राइवर के ब्रेक न लगाने से हुआ हादसा – Gujarat News

Gujarat Desk

ईरान में 4 गुजरातियों का अपहरण, न्यूड करके पीटा: 2 करोड़ की फिरौती मांगी, विधायक ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मांगी मदद – Gujarat News

Gujarat Desk

अहमदाबाद का कांकरिया कार्निवल आज से: 7 दिनों तक चलने वाले इस कार्निवल में 22 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद – Gujarat News

Gujarat Desk

नौकरी विवरण: 8,000 से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, सरकारी अधिकारी, मल्टी टास्क वर्कर, नर्स सहित कई पद

Karnavati 24 News