Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

एमपी के उज्जैन में BJP विधायक पारस जैन के सामने पार्षद को चाकू घोंपा।

उज्जैन एमपी। उज्जैन में विधायक के सामने BJP पार्षद को चाकू घोंप दिया गया। पार्षद के पेट में 6 टांके आए हैं। वे परिवार के साथ शादी में शामिल होने गए थे। मैरिज गार्डन के बाहर कार पार्किंग करने को लेकर कुछ युवकों से झगड़ा हो गया। इसी बीच एक युवक ने चाकू निकालकर पार्षद के पेट में घोंप दिया। विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्षद को बचाया। घटना गुरुवार रात 11 बजे उज्जैन के खाक चौक इलाके की है। वार्ड 24 से भाजपा पार्षद सुशील श्रीवास यहां मैरिज गार्डन कृष्णा वाटिका में शादी में आए थे। उज्जैन उत्तर से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री पारस जैन भी शामिल हुए थे। दोनों जब गार्डन से बाहर की ओर लौटने लगे, तभी एंट्री गेट पर 5 से 6 युवकों ने अचानक पार्षद पर हमला कर दिया। उन्हें लातों से मारा, एक ने चाकू घोंप दिया। विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्षद को बचाया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। विधायक और पार्षद की गाड़ी एंट्री गेट पर खड़ी थी। सामने से एक और कार आ रही थी। सामने से आ रही कार का रास्ता रुकने की वजह से पार्षद और हमलावर के बीच पहले कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मारपीट कर दी। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगा रही है।

संबंधित पोस्ट

बिहार: स्कूल में टीचर ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी मिली लाश

Admin

અમદાવાદ: ભેજાબાજ કિરણ પટેલ સામે વધુ એક ફરિયાદ! આજે રિમાન્ડ પૂર્ણ થતા કોર્ટમાં કરાશે રજૂ

Admin

અજમેર શરીફના ઉર્ષમાં ભાગ લેવા ગયેલા અમરેલીના બે યુવાનનું અકસ્માતમાં મોત

Admin

महाराष्ट्र: पुणे के गूगल ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, हैदराबाद से युवक को किया गिरफ्तार

Admin

વ્યાજખોર ઇસમની અટકાયત કરી કાયદેસરની કાર્યવાહી કરતી દાહોદ ટાઉન બી – ડીવીઝન પોલીસ

Admin

लव जिहाद रूपी आतंकवाद सनातन धर्म को खत्म करने साजिश: गिरिराज सिंह

Admin