Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

लव जिहाद रूपी आतंकवाद सनातन धर्म को खत्म करने साजिश: गिरिराज सिंह

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लव जिहाद रूपी आतंकवाद से भारत में सनातन धर्म को खत्म करने की घृणित साजिश हो रही है। सिंह ने कहा कि सनातन धर्म को मानने वालों को एकजुट होकर इस षड़यंत्र को विफल करना चाहिए।

जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर मोहम्मदाबाद तहसील मुख्यालय पर शहीद पार्क में दिवंगत विधायक कृष्णानंद राय की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को केंद्रीय मंत्री संबोधित कर रहे थे। गिरिराज ने कहा कि लव जिहाद के रूप में आतंकवाद ने नया रूप ले लिया है। यह भारत में ‘सनातन धर्म’ को खत्म करने की चाल है। सनातन धर्म के अनुयायियों को एकजुट होकर इस साजिश को विफल करना होगा।सिंह ने इस बात पर बल दिया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की जरूरत है और ऐसा होता है तो देश का सर्वांगीण विकास होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चीन में जहां प्रति मिनट 10 बच्चे पैदा होते हैं, वही, भारत में प्रति मिनट 31 बच्चे पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से विकास तेज गति से नहीं हो पा रहा है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज का सफाया किया जा रहा है और प्रदेश में रहने वाले अपराधियों का जीवन अब जेल में ही गुजरेगा।

संबंधित पोस्ट

Crime : તાપી જિલ્લામાં ચોરીના ત્રણ જુદાજુદા બનાવો નોંધાયા, સોનગઢના મોટાબંધરપાડામાં ચોરી કરનાર પકડાયો

Admin

તુલસીધામ શાક માર્કેટ પાસે આવેલી એસએલડી એચેન્ઝા એપાર્ટમેન્ટમાં રહેતાં હિતેષ કરશન જાવીયા દહેજ ખાતે ટ્રેક્ટર એન્ડ સ્પેર પાર્ટ્સની દુકાને ચલાવે છે.

Admin

તમે પણ બહારનું સાઉથ ઇન્ડિયન ખાવાનાં શોખીન હોવ તો ચેત જો: મનપાએ ચેકીંગ દરમ્યાન ૯ વેપારીને નોટીસ ફટકારી

Admin

“कंझावला केस की पीड़िता की दोस्त अब इस मामले की चश्मदीद गवाह, बयान हो रहा दर्ज”: दिल्ली पुलिस

Admin

ગાંધીનગર: ચેતવણી સમાન કિસ્સો…ચાવી બનાવવા ઘરમાં બોલાવેલા બે ઇસમ રૂ. 6.27 લાખના ઘરેણાં લૂંટી ફરાર

Admin

दिल्ली: स्नेचिंग के एक और मामले ने लिया हिंसक रूप, अपराधी फरार

Admin