Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशराजनीति

अवैध रेत खनन मामले में पंजाब CM चन्नी के भतीजे को ED ने किया गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम चन्नी के भतीजे भूपेंद्र सिंह हनी को गिरफ्तार किया है। अवैध रेत खनन केस से जुडे मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी देर रात उनसे करीब 8 घंटे हुई पूछताछ के बाद जालंधर से हुई है। ईडी ने भूपेंद्र सिंह को गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। पिछले महीने ईडी ने पंजाब में अवैध रेत-खनन कार्यों के सिलसिले में छापेमारी की थी। ईडी आज दोपहर 12 बजे हनी को जालंधर कोर्ट में पेश करेगा।

8 करोड़ नकद, 21 लाख का सोना किया था जब्तबीते दिन पहले ही ईडी की टीम द्वारा पंजाब में अवैध बालू खनन को लेकर छापेमारी की गई। इस दौरान 8 करोड़ रुपए से अधिक नकद, 21 लाख रुपये का सोना और 12 लाख रुपये की रोलेक्स घड़ी बरामद हुई थी। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए थे।
भूपेंद्र सिंह हनी क्यों फंसेभूपिंदर सिंह हनी और उनके सहयोगियों पर आरोप है कि फर्जी कंपनियां बनाकर मनी लॉन्ड्रिंग की गई। उनपर बालू के अवैध खनन में भी शामिल होने का आरोप है। ईडी ने खुलासा कियाकि भूपिंदर सिंह हनी, कुदरतदीप सिंह और संदीप कुमार प्रोवाइडर्स ओवरसीज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक थे। इस कंपनी का गठन उसी साल 25 अक्टूबर 2018 को हुआ था, जब पंजाब पुलिस ने अवैध खनन मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।
पंजाब में 20 फरवरी हो होगा मतदानपंजाब चुनाव से पहले इस मामले पर राजनीति भी जमकर हो रही है। भतीजे के घर हुई छापेमारी के बाद से बीजेपी, सीएम अमरिंदर समेत अन्य दल सीएम चन्नी को निशाने पर ले रहे है। वहीं सीएम चन्नी ने कहा कि यह छापा राजनीति से प्रेरित है, उनको और रिश्तेदारों को फंसाया जा रहा है। बता दें कि पंजाब विधानसभा के 117 सदस्यों के चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

संबंधित पोस्ट

मुजफ्फरनगर में फ्लाईओवर से गिरी कार, 4 दोस्तों की मौत: 100 की स्पीड में थी गाड़ी, रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे गिरी इनोवा – Muzaffarnagar News

Gujarat Desk

रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: रूसी युद्धपोत काला सागर में यूक्रेनी हमले का शिकार हुआ; पूरे यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी

Karnavati 24 News

राजकोट, जामनगर समेत गुजरात से सभी एयरपोर्टस खुले: मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, गुजरात से राजस्थान जाने वाली सभी ट्रेनें भी हुईं बहाल

Gujarat Desk

आज, दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हटाने और स्कूल खोलने सहित इन पाबंदियों पर होगा फैसला

Karnavati 24 News

आसाराम के अहमदाबाद आश्रम पर चलेगा बुलडोजर: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जमीन वापस लेने का आदेश दिया, 500 करोड़ से ज्यादा है कीमत

Gujarat Desk

बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस LIVE: पीएम मोदी ने स्थापना दिवस को जोड़ा नवरात्रि से, कहा- मां स्कंदमाता के दोनों हाथों में कमल है, उनका आशीर्वाद बना रहेगा

Karnavati 24 News