Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

मुजफ्फरनगर में फ्लाईओवर से गिरी कार, 4 दोस्तों की मौत: 100 की स्पीड में थी गाड़ी, रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे गिरी इनोवा – Muzaffarnagar News

मुजफ्फरनगर11 मिनट पहले

कॉपी लिंकमुजफ्फरनगर हादसे में गुजरात के 4 दोस्तों की मौत हुई है। - Dainik Bhaskar

मुजफ्फरनगर हादसे में गुजरात के 4 दोस्तों की मौत हुई है।

मुजफ्फरनगर में इनोवा बेकाबू होकर 20 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में 4 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। 1 गंभीर घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की स्पीड करीब 100 KMPH की रही होगी।

फ्लाईओवर पर कार अचानक लहराई। इसके बाद फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खेत में जा गिर गई। 15 फीट लंबी और 5 फीट ऊंची कार चकनाचूर हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 4 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

SSP संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल जाकर घायल का भी हाल जाना। हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। मामला छपार क्षेत्र रामपुर तिराहे का है। पुलिस के अनुसार, कार सवार गुजरात के रहने वाले हैं। ये सभी उत्तराखंड के केदारनाथ जा रहे थे।

घटना से जुड़े 3 फोटो देखिए…

फ्लाईओवर से गिरने से कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

फ्लाईओवर से गिरने से कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

इनोवा सवार उत्तराखंड के केदारनाथ जा रहे थे।

इनोवा सवार उत्तराखंड के केदारनाथ जा रहे थे।

हादसे में एक युवक जीवित बचा है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे में एक युवक जीवित बचा है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घुमावदार फ्लाईओवर पर बेकाबू हुई इनोवा हादसा छपार थाना क्षेत्र के पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर हुआ। इनोवा में सवार हरियाणा की तरफ से आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी सुनील ने बताया- जहां पर हादसा हुआ है। वहां फ्लाईओवर पर घुमावदार मोड़ है। गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी। इस वजह से चालक गाड़ी को संभाल नहीं पाया। गाड़ी फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते नीचे खेत में गिर गई। खेत में पानी भरा था।

किसी ने सीट बेल्ट नहीं लगाई, एयरबैग भी नहीं खुले प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, इनोवा में बैठे लोगों में से किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। इस वजह से एयर बैग भी नहीं खुले। हम लोग मौके पर पहुंचे। गाड़ी के गेट खुल नहीं रहे थे। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को निकालने में मदद की।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को निकालने में मदद की।

पुलिस ने बताया, फ्लाईओवर से कार करीब 100 फीट दूर खेत में गिरी।

पुलिस ने बताया, फ्लाईओवर से कार करीब 100 फीट दूर खेत में गिरी।

गुजरात में गांधीनगर के रहने वाले सभी पुलिस के अनुसार, हादसे में 4 की मौत हुई है। मृतकों में जिगर पुत्र मोहन जी ठाकुर, करण, अमित, विपुल शामिल हैं। जिगर गुजरात में गांधीनगर के तारापुर का रहने वाला था। बाकी तीन लोग गांधीनगर के खरगासन के रहने वाले थे। खरगासन निवासी भरत गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित परिवारों को सूचना दी है।

SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया-

QuoteImage

एक इनोवा कार से फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। कार की स्पीड ज्यादा थी। इसलिए रेलिंग को तोड़ते हुई नीचे गिरी। गाड़ी में पांच लोग सवार थे। 4 की मौके पर ही मौत हो गई है। एक गंभीर घायल है। रहने वाले सभी गुजरात गांधीनगर के हैं। ये लोग केदारनाथ जा रहे थे।

QuoteImage

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने जिला प्रशासन को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं।

सीएम योगी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रशासन से उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

——————-

ये खबर भी पढ़ें… SSB जवान और बेटे को ट्रक ने 50 मीटर घसीटा:पीलीभीत में शव के चीथड़े सड़क पर चिपके; ऑफिस जाते वक्त पीछे से मारी टक्कर

पीलीभीत में एसएसबी जवान और उनके बेटे को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। एसएसबी जवान वीरपाल ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे। बेटा उन्हें बाइक से स्टेशन छोड़ने जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक के नीचे आने के बाद दोनों बाइक समेत करीब 50 मीटर दूर तक घिसटते चले गए। दोनों शवों के चीथड़े सड़क पर चिपक गए। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

90 मिनट में पेश हुआ 6.15 लाख करोड़ का यूपी बजट: आईटी सेक्टर में 4 लाख नौकरियां, माध्यमिक शिक्षा में 40 हजार शिक्षकों की भर्ती

Karnavati 24 News

बचपन में ‘बोस’ के करीब रहे बाबा शिवानंद: 126 साल के योग गुरु को नहीं है मौसमी बीमारी; कहा- योग में इतनी शक्ति है कि वह कुदरत की मार सह सकता है।

Karnavati 24 News

US से बेटी के लौटते ही पिता फूट-फूटकर रो पड़े: भाई ने कहा कि प्लेन में हथकड़ी लगाए जाने से बहन के दिमाग पर गहरा असर हुआ – Gujarat News

Gujarat Desk

पिता ने इंस्टीट्यूट में बेटी के दोस्त को मारे चाकू: गुजरात के भावनगर की घटना, बगल में बिठाया फिर किया हमला; स्टूडेंट गंभीर – Gujarat News

Gujarat Desk

यूपी में 3 मई से बारिश के आसार: प्रयागराज समेत 4 शहरों का पारा 45 डिग्री के पार, अगले 5 दिनों तक रहेगी भीषण गर्मी

Karnavati 24 News

Salman Khan New Song Out : फैंस का सब्र हुआ खत्म, सलमान खान का ‘डांस विद मी’ हुआ रिलीज

Karnavati 24 News