Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने साड़ी में शेयर की फोटो, बालों में गुलाब देख यूजर्स ने कही यह बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। आलिया की तस्वीरों को देखकर उनके फैंस उनकी खूब तारीफ करते हैं और उनकी सुंदरता पर दिल खोलकर टिप्पणी करते हैं। अब आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी ताजा तस्वीरें शेयर की हैं जिनको उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज होने वाली है जिसे लेकर वह सुर्खियों में हैं।
सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर और आलिया के लुक को काफी पसंद किया गया है। यह फिल्म 25 फरवरी को रिलीज हो रही है और अभिनेत्री आलिया भट्ट इस फिल्म का जोरों-शोरो से प्रचार भी कर रही हैं। अब उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उन पर से प्रशंसक अपनी नजरें हटा नहीं पा रहे हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में आलिया भट्ट ने सफेद रंग की प्लेन साटन साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहन रखा है। खुले बालों में वब बहुत सुंदर लग रही हैं। आलिया ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कानों में बड़े राउंड शेप के इअरिंग डाले हैं। उन्होंने बालों में एक तरफ लाल गुलाब लगा रखा है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा है, “आ रही हैं गंगू. सिर्फ सिनेमा में- 25 फरवरी से।” इन तस्वीरों पर टिप्पणी करते हुए आलिया के इस लुक को उनके फैंस गॉर्जियस बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि वह बेहद सुंदर लग रही हैं।

संबंधित पोस्ट

सोमनाथ में 184 साल पुराने मंदिर पर चलेगा बुलडोजर: बचाने रातभर पहरा दे रहे लोग, नवाब रसूल खान ने ब्रह्मचारी महाराज को भेंट में दिया था – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात के डेडियापाड़ा में अरविंद केजरीवाल की जनसभा: बोले- भाजपा का नेता पहले साइकिल पर घूमता है, नेता बनते ही उसका बंगला बन जाता है

Gujarat Desk

मगरमच्छों से भरी विश्वामित्री नदी में बहे दो बच्चे: ओवरफ्लो कोजवे से गुजरते समय बाइक फिसली, माता-पिता को गांववालों ने बचाया – Gujarat News

Gujarat Desk

प्रतीक कुहाड़ ने किया गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कन्फर्म, कहा- मैं अब अकेला हूँ…

Admin

अब आपके घर तक पहुंचेगा सोमनाथ मंदिर का प्रसाद: महाशिवरात्रि पर सोमनाथ महादेव का पूजन यूट्यूब-फेसबुक पर होगा लाइव – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात CM ने एक शादी के लिए बदला अपना कार्यक्रम: शादी के अगले दिन उसी हॉल में था प्रोग्राम, बेटी के परिवार ने लगाई थी गुहार

Gujarat Desk