Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

मगरमच्छों से भरी विश्वामित्री नदी में बहे दो बच्चे: ओवरफ्लो कोजवे से गुजरते समय बाइक फिसली, माता-पिता को गांववालों ने बचाया – Gujarat News

वडोदरा जिले के कोटना गांव में रविवार की रात एक बाइक फिसलने से विश्वामित्री नदी में दो बच्चे बह गए। जबकि, माता-पिता को गांववालों ने बचा लिया। हादसा रात के करीब 8 बजे हुआ। हितेशभाई बाइक से पत्नी वैशालीबेन और दो बच्चों देवेंद्र (5 साल) और बेटी सोहम (3 स

.

इसी दौरान बाइक ढाढर नदी के कोजवे पर पहुंची। कोजवे ओवरफ्लो था और तभी बाइक फिसल गई। बाइक से गिरते ही दोनों बच्चे तेज बहाव में बह गए, जबकि हितेश और वैशाली बाइक में फंस गए। यहीं से गुजर रहे कुछ लोगों ने दोनों को बचा लिया, लेकिन बच्चों का कहीं पता नहीं चला। रेस्क्यू टीम बच्चों की तलाश में जुटी हुई है।

नदी में 500 के करीब मगरमच्छ हैं वडोदरा की विश्वामित्री नदी सबसे ज्यादा मगरमच्छो की आबादी के लिए पहचानी जाती हैं। साल 2023 में गुजरात पारिस्थितिक शिक्षा एवं अनुसंधान (जीईईआर) फाउंडेशन ने विश्वामित्री नदी के 21 किलोमीटर लंबे हिस्से में मगरमच्छों की गणना की थई। इसके अनुसार इस नदी में 500 के करीब मगरमच्छ हैं।

नदी में बहे दोनों बच्चों की फाइल फोटो।

नदी में बहे दोनों बच्चों की फाइल फोटो।

ढाढर-विश्वामित्री नदी का ओवरफ्लो कोजवे, जहां यह हादसा हुआ।

ढाढर-विश्वामित्री नदी का ओवरफ्लो कोजवे, जहां यह हादसा हुआ।

गांववालों ने रात को ही नाव से बच्चों की तलाश की।

गांववालों ने रात को ही नाव से बच्चों की तलाश की।

गांववालों ने नाव से बच्चों की तलाश की कोट ग्राम पंचायत सदस्य अल्पेश गोहिल ने बताया कि नदी के जल स्तर में अचानक बढ़ोतरी हो गई थी। इसके चलते कोजवे ओवरफ्लो हो गया था। हम गांव वालों ने किसी तरह पति-पत्नी को बचा लिया, लेकिन बच्चे बाइक के गिरते ही बह गए थे।

गांववालों ने रात को ही नाव से बच्चों की तलाश की, लेकिन बच्चे नजर नहीं आए। रात में भी हमें नदी में कई मगरमच्छ दिखाई दिए थे। रात को नदी में दूर तक जाने के लिए हमारे पास ज्यादा साधन नहीं थे। इसलिए एक घंटे के सर्च के बाद हम लौट आए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि बारिश के मौसम में ऐसे कॉजवे पर चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी दुर्घटनाएं दोबारा न हों।

———————————-

गुजरात की ये खबरें भी पढ़ें…

फुटपाथ से बच्चा अगवा कर महिला वलसाड ले गई:सूरत पुलिस ने 1000 सीसीटीवी खंगाल पकड़ा, 3 दिन तक चला सर्च ऑपरेशन

सूरत शहर में बच्चे की चाहत में अपहरण का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वलसाड के लीलापुर गांव की रहने वाली 50 वर्षीय विधवा महिला को बच्चे की चाहत थी। इसके लिए वह तीन दिन तक वडोदरा, हलोल और सूरत भटकती रही। पूरी खबर पढ़ें…

दो बेटों को लेकर मां ट्रेन के सामने कूदी:ससुराल वालों की यातना से तंग आकर उठाया कदम, गुजरात के दाहोद की घटना

गुजरात में दाहोद के लीमखेडा तालुका के पटवन गांव में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने शनिवार को दो बेटों के साथ सुसाइड कर लिया। महिला ने दोनों बेटों को गोद में लेकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह 11 बजे लिमखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास हुई। पूरी खबर पढ़ें…

संबंधित पोस्ट

गांधीनगर में देश का सबसे बड़ा डिजिटल अरेस्ट: डॉक्टर को 3 महीने अरेस्ट कर 19.24 करोड़ रुपए वसूले, महिला ने पैसे चुकाने गोल्ड लोन तक लिया

Gujarat Desk

सोनू सूद जन्मदिन :एक स्ट्रगलिंग अभिनेता से देश के जरुरतमंदो के मसीहा बनने की कहानी

Karnavati 24 News

फ़िल्म समीक्षा: विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित पहली वर्चुअल प्रोडक्शन में शूट की गई फ़िल्म “जुदा होके भी” हैं कमाल का सिनेमा

Karnavati 24 News

अहमदाबाद में तीसरी मंजिल से कूदी महिला, VIDEO: तीन साल पहले की थी लव-मैरिज, परिवार में दो साल का बेटा भी

Gujarat Desk

આ 8 કંપનીઓ આપવા જઈ રહી છે ડિવિડન્ડની ભેટ, એક્સ-ડિવિડન્ડની તારીખ આ અઠવાડિયે

सीजन में पहली बार खुले सरदार सरोवर डैम के गेट: MP में भारी बारिश से आधे सीजन में ही 80% भरा गुजरात का बांध, 131 मी. पर पहुंचा जलस्तर – Gujarat News

Gujarat Desk