Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशविदेश

राहुल को भी सीखने की सलाह दे गए, मोदी-शरद पवार की इस दोस्ती का राज क्या है?

देश की संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक विपक्षी नेता की खिंचाई की तो दूसरे विपक्षी नेता की दिल खोलकर तारीफ की। आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह दोनों नेता कौन हैं? दरअसल आज संसद में नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल

गांधी(Rahul Gandhi) का नाम लिए बगैर उनकी खिंचाई की। इतना ही नहीं उन्होंने राहुल गांधी को आत्मचिंतन करने भी सलाह दे डाली। राहुल गांधी को नसीहत देते हुए पीएम ने कहा कि आपको शरद राव(शरद पवार) से सीखने की जरूरत है। मराठी में राव शब्द को सम्मान सूचक के तौर पर या फिर दोस्ती जताने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। शरद पवार को प्रधानमंत्री अपने संबोधन में अक्सर शरद राव कहकर ही पुकारते हैं। बारामती में भी जब पीएम आए थे तब भी उन्होंने शरद पवार को शरद राव कहकर ही पुकारा था। तब शरद पवार(Sharad Pawar) और नरेंद्र मोदी की दोस्ती की चर्चा अखबारों और न्यूज़ चैनलों की सुर्खियां बनी थी।
पीएम ने जताया शरद पवार का आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में पवार की तारीफ भी की और शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने सदन में, सरकार द्वारा बुलाई गई उस मीटिंग का जिक्र किया, जिसमें शरद पवार की एनसीपी (NCP) और ममता बनर्जी(Mamta Banerjee) की टीएमसी(TMC) के नेताओं ने शिरकत की थी। हालांकि कांग्रेस ने इस मीटिंग से दूरी बनाकर रखी थी और उसमें शामिल नहीं हुई थी। मोदी ने कहा कि कोरोना(Corona) का खतरा पूरी मानवता पर था लेकिन आपने(राहुल गांधी) इसकी गंभीरता को नहीं समझा।
पवार भी कर चुके हैं पीएम की तारीफ
एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुके हैं। साल 2021 के दिसंबर महीने में पवार ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि वह जो काम हाथ में लेते हैं उसे नतीजे पर पहुंचाए बिना नहीं रुकते। पवार ने कहा था कि पीएम मोदी की प्रशासन पर अच्छी पकड़ है, यही उनका पक्ष काफी मजबूत करता है। पवार ने प्रधानमंत्री के कामकाज की शैली की दिल खोलकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मोदी किसी भी काम को करने का बहुत प्रयास करते हैं और काम को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय भी देते हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शरद पवार की तारीफ का यह कोई पहला मामला नहीं है। वे इसके पहले भी पवार की तारीफों के पुल बांध चुके हैं। साल 2019 के दौरान जब महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी बनाने की जद्दोजहद चल रही थी। उस समय भी पीएम ने पवार की तारीफ करते हुए कहा था कि शरद पवार की पॉलिटिक्स को समझना नामुमकिन है। उन्होंने यह भी कहा था कि वे पवार को अपना गुरु भी मानते हैं।
जब शरद पवार ने की मोदी की मदद
केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद जब साल 2015 में पीएम शरद पवार के गढ़ बारामती आए थे। तब उन्होंने कहा था कि यूपीए शासनकाल में शरद पवार एकमात्र ऐसे नेता थे, जिन्होंने मेरी मदद की थी। उस दौरान पीएम ने यह भी कहा था कि शरद पवार और उनके बीच में 2 से 3 महीने में एक बार बात जरूर होती है। दरअसल तब मोदी कृषि विज्ञान केंद्र का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। यह पवार का ड्रीम प्रोजेक्ट था।पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि हमारी विचारधारा भले ही अलग हो लेकिन लक्ष्य तो देश निर्माण का ही है।

संबंधित पोस्ट

अब आपके घर तक पहुंचेगा सोमनाथ मंदिर का प्रसाद: महाशिवरात्रि पर सोमनाथ महादेव का पूजन यूट्यूब-फेसबुक पर होगा लाइव – Gujarat News

Gujarat Desk

इस महीने 2 दिन के गुजरात दौरे पर आएंगे PM: अहमदाबाद के निकोल में जनसभा, वडनगर और बेचराजी में भी कार्यक्रमों में शामिल होंगे – Gujarat News

Gujarat Desk

ज्यादती का आरोपी गिरफ्तार: क्रेडिट कार्ड दिलाने के बहाने प्रेमजाल में फंसा युवती से दुष्कर्म किया, गर्भवती होने पर दवा खिला गर्भपात कराया

Admin

राजकोट में वैन चालक का 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म: रेप का वीडियो भी बनाया, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर भेजकर कर रहा था ब्लैकमेल – Gujarat News

Gujarat Desk

सूरत के स्टेशनों पर बिहार-यूपी जाने की भीड़: बुकिंग क्लर्क खुद ही टिकट देने आएंगे, छठ तक दो लाख लोगों के गांव जाने का अनुमान – Gujarat News

Gujarat Desk

कीव से रवाना हुई रूसी सेना, सड़क पर मिले 20 शव; सिर में बंधे हाथों से गोली मारी

Karnavati 24 News